फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कांडिया कोटी स्कूल के दो शिक्षक निलंबित

कांडिया कोटी स्कूल के दो शिक्षक निलंबित

Thu, 07 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
कांडिया कोटी स्कूल के दो शिक्षक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई इलाके की राजकीय प्राथमिक पाठशाला कांडिया कोटी के दो शिक्षकों को विभाग ने निलंबित कर दिया है। पिछले काफी दिनों से नदारद चल रहे स्कूल के दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई अमल में लाई।

विभाग ने बीईईओ व सीएचटी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। दोनों को एक सप्ताह के भीतर विभाग को संतोषजनक जवाब देना होगा। गौरतलब है कि शिक्षकों की नदारदगी का मामला सुर्खियों में रहा। ‘अमर उजाला’ ने दो दिन पहले ही मामला प्रमुखता से उठाया था। इस मामले की ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल की है। वीडियो में चौथी कक्षा के एक बच्चे ने अपने शिक्षकों के स्कूल न पहुंचने के सारे राज खोल दिए थे।
विज्ञापन


कांडिया कोटी पाठशाला से शिक्षकों के नदारद रहने के मामले में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक दलीप सिंह नेगी ने वीरवार को संबंधित स्कूल का दौरा किया। इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक ने दोनों शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित तो पाया, लेकिन उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस दौरान उपनिदेशक ने स्कूल की व्यवस्थाएं जांचीं। स्कूली बच्चों से सवाल-जवाब भी किए। शिक्षा उपनिदेशक ने खामियों को दूर करने के लिए बीईईओ के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित किए गए पैट अध्यापक के अनुबंध आधार पर सेवाएं देने के कारण उसे बर्खास्त भी किया जा सकता है। इस सारे मामले का पता बीईईओ को पहले ही चल पड़ा था लेकिन बीईईओ ने इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी। लिहाजा बीईईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
यही नहीं स्कूल में शिक्षकों के काफी दिनों से नदारद रहने के बावजूद सीएचटी को इसकी जानकारी न होने के मामले में कारण बताओ नोटिस भेजा है। सीएचटी के अधीन आने वाले सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है लेकिन सीएचटी ने भी इस मामले में लापरवाही बरती।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय ग्रामीणों ने कांडिया कोटी स्कूल से बीते दिनों स्कूल में तैनात एक एचटी व एक पैट के साथ जलवाहक को नदारद पाया था। इसके बाद ग्रामीणों व एसएमसी ने स्कूल में ताला जड़ दिया। बाद में बीईईओ के मौके पर पहुंचने के बाद ताला खोला गया।

उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक दलीप सिंह नेगी ने बताया कि स्कूल से नदारद रहने पर दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। जहां तक पैट शिक्षक का सवाल है तो उसे बर्खास्त भी किया जा सकता है। बीईईओ व सीएचटी के साथ संबंधित स्कूल के जलवाहक को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed