फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदले देश के हालात : वीरेंद्र कश्यप

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदले देश के हालात : वीरेंद्र कश्यप

Sun, 06 Aug 2017 10:40 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदले देश के हालात : वीरेंद्र कश्यप

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के तारूवाला में रविवार को भाजपा दलित स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित हुआ। एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित दलित स्वाभिमान सम्मेलन में सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अलावा सम्मेलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया व जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस मौके पर सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आज दलित समाज से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आसीन हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने 3 वर्षों में ही देश के हालात बदले हैं। आज मोदी सरकार की योजनाएं पूरे विश्व भर में ख्याति प्राप्त कर रही हैं। देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों व महिलाओं के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह के राज में विकास ठप है। आज इस सरकार को एक दिन भी सत्ता में रहने का हक नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। हर तरफ खनन व जंगल माफियाराज है। भाजपा सभी समुदायों का विकास करेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से करीब 267 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कृष्णा धीमान, राजेश कुमार, देविंद्र चौधरी, दिनेश नेगी, डॉ. प्रेम गुप्ता, पांवटा नगर परिषद कमेटी अध्यक्षा कृष्णा धीमान, बीडीसी चेयरमैन रमेश तोमर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष तोमर, एसी मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा शिवानी वर्मा, यशपाल चौहान बीडीसी सदस्य, दीपक कुमार, सरवण कुमार, सुमेर चंद, शमशाद अली, विनोद कुमार, पवन चौधरी समेत दलित समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदले देश के हालात : वीरेंद्र कश्यप
तारूवाला में बीजेपी दलित स्वाभिमान सम्मेलन हुआ आयोजित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed