{"_id":"597cc3224f1c1b94198b483d","slug":"61501348642-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरघाट में अवतार सिंह की मौत से सदमे में पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुरघाट में अवतार सिंह की मौत से सदमे में पूरा परिवार
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रामपुरघाट का अवतार सिंह (45) पुत्र जसवीर सिंह ट्रैक्टर चला कर पूरे परिवार का गुजर बसर करता था। उसके परिवार में पत्नी मंजीत कौर(40), बेटी कुलजीत कौर(17), रजविंद्र कौर(15), पुत्र इंद्रजीत सिंह(14) व तजिंद्र सिंह(11) हैं। मेहनत करके किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण व बच्चों की शिक्षा करवा रहा था। 3 जुलाई को तबीयत बिगड़ी। बुखार होने पर सिविल अस्पताल में उपचार करवाया। हालत बिगड़ने पर देहरादून ले गए लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। हालांकि, बुखार की वजह का पता नहीं लग पाया है।
अवतार सिंह की बहन अवतार कौर ने कहा कि पूरा परिवार बिखर गया है। अब परिवार का सहारा ही नहीं रहा। पूरे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। अब गांव से स्वाइन फ्लू मरीज की पुष्टि होने पर परिजनों को संदेह है कि संभवत: इसी रोग ने उनके मुखिया की जान ले ली।
कुंजा पंचायत प्रतिनिधियों ने एडीसी सिरमौर हरबंस नेगी व तहसीलदार विमला पोखरियाल से पीड़ित निर्धन परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करने की मांग रखी है। रामपुरघाट की पंचायत प्रधान शिक्षा देवी व पंचायत सदस्य गुलजार सिंह ने कहा कि अवतार की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
उधर, तहसीलदार पांवटा विमला पोखरियाल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सहायता का आग्रह किया है। तहसीलदार ने कहा कि यदि परिवार बीपीएल में शामिल होगा तो परिवार का इकलौता आर्थिक सहारा होने पर बीडीओ कार्यालय से आर्थिक सहायता प्रावधान हो सकता है।
--रामपुरघाट में अवतार सिंह की मौत से सदमे में पूरा परिवार
--मृतक पीछे छोड़ गया पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों का परिवार
पीड़ित पत्नी तहसीलदार से लिपट कर फफक-फफक कर रोई
घर में कमाने वाले इकलौते सदस्य की मौत से बिखरा परिवार