फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   60803 children will be driknk polio khurak in sirmaur district on 27 febuary 2022

सिरमौर में 540 बूथों पर पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

Fri, 25 Feb 2022 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
60803  children will be driknk polio khurak in sirmaur district on 27 febuary 2022
नाहन (सिरमौर)। जनपद में 27 फरवरी को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 0 से 5 वर्ष के 60803 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक 540 बूथों पर पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बता दें कि धगेड़ा स्वास्थ्य खंड के तहत औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में प्रवासी मजदूरों का आवागमन समय-समय पर लगा रहता है, जिसके लिए इसे भारी जोखिम वाले क्षेत्रों में चिह्नित किया गया है। सिरमौर के प्रवेश द्वार कालाअंब के अलावा बस स्टैंड नाहन, सराहां, राजगढ़, टिंबी, शिलाई, संगड़ाह और बहराल में भी पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं जहां पल्स पोलियो की जीवन रक्षक खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

दूरदराज क्षेत्रों में पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में प्रवासियों व दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मोबाइल टीमें पोलियो की खुराक पिलाएंगी। सीएमओ डॉ. सुनील गौतम ने कहा कि विभाग की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 540 बूथ बनाए गए हैं, जहां पांच साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
पांवटा साहिब में 23189 बच्चे गटकेंगे पोलियो खुराक
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पोलियो अभियान को लेकर शुक्रवार को पांवटा में एसडीएम विवेक महाजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। एसडीएम ने बताया कि पांवटा साहिब में 23189 बच्चों को 145 बूथों पर पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां प्रवासी मजदूरों का आवागमन समय-समय पर लगा रहता है। इसके मद्देनजर मजदूर वर्ग के बच्चों और घुमंतू गुज्जरों के बच्चों के लिए पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए अभियान में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
वन विभाग को घुमंतू गुज्जरों के रहने के स्थान और उद्योग विभाग को मजदूरों के रहने की जगह की सूचना देने के बारे में निर्देश दिए गए ताकि कोई भी नवजात शिशु पल्स पोलियो की खुराक से वंचित न रह सके।

बैठक में बीएमओ डॉ. अजय देओल, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजमेर ठाकुर, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रूपेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed