फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   56 thousand rupees fine to three tractors owners in illegale mining

Sirmour News: अवैध खनन करने पर तीन ट्रैक्टर संचालकों से वसूला 56 हजार जुर्माना

Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
56 thousand rupees fine to three tractors owners in illegale mining
संवेदनशील क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान वन विभाग टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

दिसंबर में अवैध खनन समेत विभिन्न मामलों में 3.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आरओ पांवटा साहिब की टीम ने अवैध खनन के लिए संवेदनशील रामपुरघाट क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। इनके संचालकों से 56 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है।
वन टीम ने दिसंबर 2025 में अवैध खनन, कूड़ा गंदगी फेंकने समेत अन्य मामलों में 3.60 जुर्माना राशि वसूली है। मिली जानकारी के अनुसार आरओ पांवटा साहिब सुरेंद्र शर्मा की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके तहत दिन और रात के समय अवैध खनन के लिए संवेदनशील स्थलों पर औचक निरीक्षण और छापेमारी की जाती रही है। इसी क्रम में टीम ने रामपुरघाट में नदी किनारे अवैध खनन करते टीन ट्रैक्टर पकड़े हैं। अवैध खनन सामग्री ढोने वाले इन वाहनों के मालिकों से कुल 56 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली है।
विज्ञापन

बता दें कि विगत वर्ष के दिसंबर माह में अवैध खनन के 13 मामले, कूड़ा कर्कट फेंकने, लूपिंग-फिलिंग समेत कुल 78 मामलों प्रकाश में आए। वन टीम ने इन मामलों में कुल 3.60 लाख रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओ पांवटा साहिब सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग का अभियान जारी रहेगा। नदी-नालों में अवैध खनन करने वालों पर वन विभाग की टीम चौकस नजर रख रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed