फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   52 post vacant of staff nurse and four category

Sirmour News: सिविल अस्पताल में स्टॉफ नर्सों के 31 व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के 21 पद रिक्त

Fri, 15 Dec 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
52 post vacant of staff nurse and four category
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब: संवाद
(स्वास्थ्य)
विज्ञापन


पांवटा सिविल अस्पताल में स्टाफ की कमी से वार्ड सेवाएं हुईं प्रभावित
अस्पताल में स्टाफ नर्सों के 31 और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के 21 पद रिक्त होने से समस्या
खाली पदों क कारण कार्यरत कर्मचारियों पर भी अतिरिक्त कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में स्टाफ की कमी सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में अहम पदों में शामिल स्टाफ नर्सों और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के कुल 52 पद रिक्त पड़े हैं। इसके चलते कई बार वार्ड सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से स्थानीय लोगों ने भी कई बार रिक्त पद भरे जाने की मांग उठाई है लेकिन पदों को नहीं भरने से अस्पताल में तैनात कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ने लगा है।
विज्ञापन

बता दें कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब को 150 बिस्तर का दर्जा मिला है। नाहन मेडिकल कॉलेज के बाद जनपद में सबसे ज्यादा 800 से अधिक ओपीडी वाला अस्पताल पांवटा साहिब है। स्थानीय अस्पताल में मेडिकल वार्ड में स्त्री व पुरुष वार्ड, हड्डी रोग वार्ड, सर्जरी वार्ड, बाल रोग, विशेष कर नवजात शिशु (एनएससीयू) वार्ड व इमरजेंसी वार्ड संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में स्टाफ नर्सों के कुल 52 पद हैं। इनमें से इस समय 31 पद रिक्त पड़े हैं। स्टाफ नर्स (जनरल) 37 में से 26 पद, स्टाफ नर्स एसएनसीयू के 7 में से तीन और लेबर रूम में स्टाफ नर्सों के दो पद रिक्त पड़े हैं। एक स्टाफ नर्स को तीन-तीन वार्डों में ड्यूटी देनी पड़ रही है।
वहीं, अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के सभी 21(डेली बेजिज) पद रिक्त पड़े हैं। स्टाफ नर्सों और चतुर्थ श्रेणी के 52 पद रिक्त होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने का खुद ही अनुमान लगाया जा सकता है। कई बार तो अस्पताल के भर्ती वार्ड भी प्रभावित हो रहे हैं। पांवटा नवजात शिशु वार्ड(एसएनसीयू) में भी सात में से प्रशिक्षित स्टाफ नर्सों के तीन पद रिक्त पड़े हैं।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि स्टाफ नर्सों व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के कुल 52 रिक्त पदों के चलते काफी दिक्कतें आती रहीं हैं। इस बारे में सरकार व स्वास्थ्य विभाग उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed