फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   औद्योगिक शिकायतों के निपटारे की प्रक्रियाओं का हो सरलीकरण

औद्योगिक शिकायतों के निपटारे की प्रक्रियाओं का हो सरलीकरण

Tue, 02 Apr 2019 10:41 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक शिकायतों के निपटारे की प्रक्रियाओं का हो सरलीकरण
कालाअंब (सिरमौर) औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के फार्मास्यूटिकल जगत से जुड़े संगठन हिमाचल ड्रग्स मेनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल भवन चंडीगढ़ में प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के सामने अपनी समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल में हिमाचल ड्रग्स मेनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सीएस पुष्करणा, महासचिव संजय आहूजा, केशव सैनी, मनोज गर्ग व संजय सिंगला ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान नए उद्यमियों को पेश आने वाली समस्याओं जैसे उत्पाद सत्यापन, पैकिंग मेटेरियल रूल्स, प्रोसेक्यूशन पॉलिसी में बदलाव और दवा निर्माण से संबंधित अन्य समस्याओं पर बातचीत की। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हल निकालने का आश्वासन दिया। उद्यमियों ने प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन भी भेजा, जिसमें औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए उद्यमियों व औद्योगिक शिकायतों के निपटारेे की प्रक्रियाओं का सरलीकरण करने, मूल्यवर्धित कर, केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम के लंबित कार्यों, माल व सेवाकर में कर संबंधी सुधारों आदि कार्यों को कम समय में करने की मांग की है। उन्होंने सुझाव स्वरूप कहा कि इस तरह के कार्यों को शीघ्र निपटाने के लिए बिजनेस इंटेलिजेंस डेटा, वेयर हाउस टूल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा इसका विकल्प हो सकते हैं। उद्यमियों ने मांग की है कि महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में लंबित मूल्यांकन को वापस लेने के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिससे वहां निवेशकों के लिए व्यवसाय करना सरल हो गया है। प्रदेश के सभी फार्मा उद्यमी चाहते हैं कि उक्त योजना जैसी समान योजना प्रदेश में भी लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed