{"_id":"5c77f3d3bdec224e4507fd6a","slug":"51551365075-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू में भूमि चयन तक सिमट गईं दो बड़ी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू में भूमि चयन तक सिमट गईं दो बड़ी योजनाएं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में विकास की दो बड़ी योजनाओं का काम भूमि चयन तक ही सिमट कर रह गया है। ददाहू में बस अड्डे और कॉलेज भवन का निर्माण किया जाना है। इसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है लेकिन, इन दोनों बड़ी योजनाओं का कार्य भूमि चयन से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय नेता भी इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इसकी वजह से ये दोनों बड़ी योजनाएं भूमि चयन तक ही सिमट कर रह गई हैं।
गौरतलब है कि भूमि का चयन हुए भी दो माह का समय बीत चुका है। इसके बावजूद प्रक्रिया एक इंच भी आगे नहीं बढ़ी है। उल्लेखनीय है कि ददाहू में बस अड्डे और कॉलेज भवन के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से करीब 40 बीघा भूमि का चयन किया गया है। इसमें से 35 बीघा भूमि पर कॉलेज भवन और पांच बीघा भूमि पर बस अड्डे का निर्माण किया जाना है लेकिन, अभी तक इन योजनाओं का शिलान्यास तक नहीं हो पाया है। ददाहू कॉलेज के वर्तमान भवन में इस समय 140 के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनके बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। अगले सत्र से इन छात्रों की संख्या तीन सौ का आंकड़ा पार कर सकती है लेकिन कॉलेज भवन के निर्माण को लेकर क्षेत्र के नेता गंभीर नहीं हैं। ऐसी ही स्थिति ददाहू बस अड्डे की बनी हुई है। यहां 60 रूट होने के बावजूद बस अड्डे पर मात्र चार बसों को ही खड़ा किया जा सकता है। ददाहू में बस अड्डे के निर्माण को लेकर जहां दोनों ही सरकारें दो बार घोषणा कर चुकी हैं वहीं, कॉलेज खोलने का श्रेय भी दोनों राजनीतिक दल उठा रहे हैं। लेकिन, निर्माण के अभाव में दोनों ही योजनाएं ठंडे बस्ते में पड़ी हुई हैं। वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की ददाहू इकाई के अध्यक्ष हरी राम शर्मा, सीआर शर्मा, डीडी शर्मा, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों ही योजनाओं के लिए जिला प्रशासन ने उपयुक्त भूमि चयनित कर ली है लेकिन दोनों ही दलों के नेता इन योजनाओं के निर्माण में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। अब तक निर्माण कार्य शुरू हो जाना चाहिए था।
शीघ्र जारी होगी टोकन मनी : बलबीर
रेणुका के भाजपा नेता बलबीर चौहान ने बताया कि ददाहू की दोनों बड़ी योजनाओं के शिलान्यास को लेकर वह मंत्रियों से मिल चुके हैं। योजनाओं के निर्माण को लेकर टोकन मनी शीघ्र जारी होने की उम्मीद है। वह योजनाओं का शिलान्यास करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
तिरछी नजर से देख रही सरकार : विनय
रेणुका के विधायक और पूर्व सीपीएस विनय कुमार ने बताया कि रेणुका के विकास को लेकर सरकार तिरछी नजरों से देख रही है। पिक एंड चूज की नीति को अपनाया जा रहा है। दोनों ही योजनाओं के निर्माण का मुद्दा उन्होंने विधानसभा में उठाया था लेकिन समय के अभाव के चलते इन प्रश्नों को पटल पर नहीं रखा जा सका।