{"_id":"5bafac79867a557ed20b28d0","slug":"51538239609-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन से शिमला के लिए बढ़ा 42 रुपये किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन से शिमला के लिए बढ़ा 42 रुपये किराया
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
hrtc
नाहन (सिरमौर)। निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के बाद सरकार ने बस किराये में बढ़ोतरी कर दी है। मंत्रिमंडल में लिए गए इस फैसले के बाद शनिवार को सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी। अधिसूचना जारी होते ही जिले में बस ऑपरेटरों ने बढ़ा हुआ किराया वसूलना भी शुरू कर दिया है। किराया बढ़ोतरी का असर हिमाचल प्रदेश के रूटों पर अधिक देखने को मिल रहा है। जबकि नाहन से बाहरी राज्यों के किराये में खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं की जा रही है।
एचआरटीसी से जुटाई गई जानकारी के अनुसार नाहन से शिमला के किराये में लगभग 42 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नाहन से शिमला के लिए पहले 202 रुपये का किराया लगता था। जबकि, किराया बढ़ोतरी के बाद अब किराये की यह रकम 244 रुपये पहुंच गई है। वहीं, पांवटा साहिब का किराया भी 67 रुपये से बढ़कर 81 रुपये हो गया है। किराया बढ़ोतरी के बाद चंडीगढ़ के लिए 110, दिल्ली के लिए 290, देहरादून के लिए 145 रुपये किराया लगेगा। जबकि, किराया बढ़ोतरी से पहले चंडीगढ़ के लिए 105, दिल्ली के लिए 285, देहरादून के लिए 123 और पांवटा साहिब के लिए 67 रुपये किराया लगता था। एचआरटीसी के सहायक अड्डा प्रभारी मनमोहन शर्मा ने बताया कि नाहन उत्तराखंड और हरियाणा की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों के किराये में पांच से दस रुपये का अंतर ही पड़ा है। जबकि, स्थानीय रूटों में औसतन लगभग 21 प्रतिशत की किराया बढ़ोतरी हुई है। अधिसूचना जारी होते ही शनिवार से यात्रियों से बढ़ा हुआ किराया लिया जा रहा है।