फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नशे के खिलाफ एकजुट हुई ग्रामीण महिलाएं

नशे के खिलाफ एकजुट हुई ग्रामीण महिलाएं

Mon, 03 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ एकजुट हुई ग्रामीण महिलाएं
कांडो कांसर में नशे के खिलाफ बैठक करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांडों कांसर की महिलाओं ने मिलकर अवैध नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया है। इसके लिए एक आदर्श ग्राम निर्माण महिला समिति का गठन किया गया है। इसमें सबसे पहले बाइला बाजार में नशा बिक्री और महिला उत्पीड़न के खिलाफ मिल कर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कांडों कांसर की प्रधान रीता देवी ने की। इसमें महिला मंडल कांसर, डबरोग और मंधारा की महिला मंडलों की पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में आदर्श ग्राम महिला समिति का गठन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न समेत महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जाएगी। फैसला लिया गया है कि युवाओं को नशे के चंगुल में फंसने से बचाया जाएगा। सबसे पहले बइला बाजार और आसपास क्षेत्रों में बिक रही अवैध शराब के प्रति एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। हर माह बैठक का आयोजन होगा। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवी वर्गों के साथ मिलकर गठित समिति आगामी रणनीति तय करती रहेगी। नवगठित महिला समिति में अध्यक्ष सीता देवी, उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, महासचिव वीना देवी और रीना देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष सीता देवी और महासचिव बीना देवी ने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक महिला समिति है। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार राजेंद्र मोहन, अरुण पल, कुलदीप शर्मा, श्याम स्वरूप, हेमंत शर्मा, संतराम, राजेश कुमार, बाबू राम, नीता राम, रामपाल, गोविंद और कुलदीप सिंह समेत वरिष्ठ ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed