फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   युवा नशे से दूर रहें शिक्षा व खेलों का महत्व समझें: डॉ. सिंह

युवा नशे से दूर रहें शिक्षा व खेलों का महत्व समझें: डॉ. सिंह

Thu, 30 Aug 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
युवा नशे से दूर रहें शिक्षा व खेलों का महत्व समझें: डॉ. सिंह
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पांवटा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कविताओं, गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज मां शारदा के चरणों में प्राचार्य डॉ. केवी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। शारीरिक शिक्षा विभाग व छात्र छात्राओं ने मेजर ध्यान चंद के संघर्ष व स्वर्णिम खेल जीवन करिअर तथा भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों का व्याख्यान किया। पारस चौहान व गुरप्रीत सिंह सिंह की कविताओं व गीतों ने खूब मनोरंजन किया। कॉलेज की छात्रा महिमा पुंडीर, प्रीति कौशल, काजल, कमल, रंजू व फकीर, राकेश व आकाश तथा प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने भाषण से खेलों की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. केवी सिंह ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें। खेलों व शिक्षा के महत्व को समझें। अनुशासन, संस्कार व संस्कृति संजो कर रखें। शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता डॉ. जाफर अली ने कहा कि हॉकी के महान जादूगर का खेलों में करियर व उपलब्धियां प्रेरणास्त्रोत हैं। इस अवसर पर डॉ. जगदीश चौहान, प्रो. दीपा चौहान, प्रो. विम्मी रानी, प्रो. चंद्रकांता, प्रो. उषा जोशी, प्रो. किरणबाला, प्रो. प्रतिभा चौधरी, प्रो. दीपाली व डॉ. जफर अली समेत प्राध्यापकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed