फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   समस्याओं के समाधान को हल्ला बोल

समस्याओं के समाधान को हल्ला बोल

Mon, 02 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान को हल्ला बोल
समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

जन एकता अधिकार आंदोलन मंच ने उठाईं मांगें
उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र
सचित्र-
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जन एकता अधिकार आंदोलन मंच की नाहन इकाई ने सोमवार को नाहन बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया। मंच से जुड़े काफी लोग सुबह ही अड्डे पर एकत्रित हुए। इसके बाद क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन मंच के संयोजक राजेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि नाहन में खुला मेडिकल कॉलेज नाम का ही मेडिकल कॉलेज बनकर रह गया है। इसका कोई भी लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। यहां अव्यवस्थाओं का आलम है। बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। आलम यह है कि दूरदराज क्षेत्रों से आए रोगियों के बैठने तक की माकूल व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर में महिला शौचालयों की कमी है। कॉलेज में छात्रावास भी नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। यही नहीं क्षेत्र में महिला हिंसा के मामलों में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद मंच के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर ललित जैन से भी मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उन्हें एक मांग पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री को इन मांगों का सौंपा मांग पत्र
प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजेंद्र ठाकुर, विश्वनाथ शर्मा, संतोष कपूर, अमिता चौहान, बलदेव सिंह, आशीष कुमार, सतपाल मान, राकेश, बॉबी, दक्ष, राजेंद्र और कमलेश देवी ने मांग पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से नाहन मेडिकल कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने, पीजीआई की तर्ज पर यूनिट सिस्टम तैयार करने, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस और बैठने की सुविधा प्रदान करने की मांग की है। साथ ही महिला हिंसा रोकने, किसानों की बेदखली पर रोक लगाने, महिला हिंसा की उच्च स्तरीय जांच करने, बंदरों पर अंकुश लगाने, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने, नाहन शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने तथा महिला शौचालयों का निर्माण करने, नाहन कालेज में छात्रावास तथा नाहन से कॉलेज परिसर तक बस चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed