फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हरकत में आया आईपीएच विभाग, लिए पानी के नमूने

हरकत में आया आईपीएच विभाग, लिए पानी के नमूने

Fri, 11 May 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
हरकत में आया आईपीएच विभाग, लिए पानी के नमूने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
रेणुकाजी स्थित कुब्जा पवेलियन में एकल विद्यालय के प्रशिक्षण शिविर में 14 प्रशिक्षुओं की तबीयत बिगड़ने के बाद आईपीएच महकमा हरकत में आ गया है। शुक्रवार सुबह को विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कुब्जा पवेलियन में लगे हैंडपंप से पानी के नमूने लिए। विभाग का दावा है कि हैंडपंप का पानी दूषित नहीं है लेकिन पिछले कुछ दिन से हैंडपंप के इस्तेमाल न होने की वजह से पानी बासी रह सकता है। विभाग ने हैंडपंप के साथ-साथ विभाग की उठाऊ पेयजल योजना बढ़ोन से भी भंडारण टैंक से नमूने उठाए। जल्द ही पानी के दोनों नमूनों की रिपोर्ट मिलने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि वीरवार की सुबह हैंडपंप के पानी से पका भोजन खाने से एक साथ 14 प्रशिक्षुओं की तबीयत बिगड़ गई थी। चिकित्सकों की टीम ने तबीयत बिगड़ने का कारण बासी भोजन या दूषित पानी का इस्तेमाल करना बताया था। इस मामले के बाद आईपीएच विभाग भी नींद से जाग गया। सुबह ही विभाग के कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची जहां टीम ने हैंडपंप से निकलने वाले पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

बाक्स....
हैंडपंप का पानी पीने से नहीं बिगड़ी तबीयत
उधर, विभाग के अधिशासी अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि एहतियातन तौर पर हैंडपंप के अलावा एक अन्य पेयजल योजना के नमूने लिए गए हैं। यदि जांच रिपोर्ट में हैंडपंप के पानी को खराब पाया गया तो उस हैंडपंप को तत्काल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एकल विद्यालय की ओर से चलाए जा रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी शुक्रवार को संपन्न हो गया। बीमार प्रशिक्षुओं की हालत में भी अब सुधार बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed