फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कालाअंब-मोगीनंद में नहीं कूड़ेदान, फैल रही गंदगी

कालाअंब-मोगीनंद में नहीं कूड़ेदान, फैल रही गंदगी

Mon, 23 Apr 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब-मोगीनंद में नहीं कूड़ेदान, फैल रही गंदगी

विज्ञापन
कालाअंब-मोगीनंद में नहीं कूड़ेदान, फैल रही गंदगी
ग्रामीण जहां-तहां कूड़ा-कर्कट फेंकने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और मोगीनंद में ग्रामीणों को नेशनल हाईवे-07 के किनारे खुले में कूड़ा करकट फेंकने के लिए विवश होना पड़ रहा है। नतीजतन इलाके में गंदगी फैल रही है जिससे मक्खी मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। मोगीनंद इलाके में कई जगह पर कूड़ेदान नहीं है। इस वजह से लोग जहां-तहां कचरा फेंकने को विवश हैं।
पंचायत पदाधिकारियों को इस समस्या से कई बार अवगत करवाया गया लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। ग्रामीणों में संजय, कमलेश, मदन, सोनू, महबूब अली व जितेंद्र आदि ने बताया कि मोगीनंद में नेशनल हाईवे के साथ जो कूड़ेदान रखा था उसे एक वर्ष पहले रात के अंधेरे में क्रेन से उठवाकर अज्ञात लोगों ने जंगल में झाड़ियों में फिंकवा दिया था। उसके बाद से कूड़ा करकट मजबूरन खुले में गिराया जा रहा है। पंचायत प्रधान को कई बार कूड़ेदान फिर से रखवाने को कहा गया लेकिन कूड़ेदान बनने दिए हुए हैं यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया। एक साल से कूड़ेदान नहीं बने और न ही लगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा विधायक डॉ. राजीव बिंदल के संज्ञान में भी लाया गया था। बावजूद इसके अभी तक कूड़ेदान नहीं रखे गए। लोगों ने मांग की है कि मोगीनंद क्षेत्र में कूड़ेदान शीघ्र रखवाए जाएं ताकि गंदगी इधर-उधर न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत प्रधान राजेश चौहान ने बताया कि पूरी पंचायत में वार्ड या मोहल्ला स्तर पर सफाई व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए योजना बन गई है। साथ ही कूड़ेदान भी रखे जाएंगे। कूड़ेदान से नियमित कूड़ा उठाने के लिए भी व्यवस्था की गई है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed