फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   30 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे एक हजार एनपीएस कर्मचारी

30 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे एक हजार एनपीएस कर्मचारी

Sun, 22 Apr 2018 11:10 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
30 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे एक हजार एनपीएस कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) कर्मचारी महासंघ की जिला सिरमौर इकाई की बैठक रविवार को नाहन में संपन्न हुई। महासंघ के जिला अध्यक्ष सुनील तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली में होने वाले अधिवेशन को सफल बनाने के बारे में रणनीति तैयार की गई।
बैठक में कहा गया कि 30 अप्रैल को रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर राष्ट्रीय स्तर के अधिवेशन में जिला सिरमौर से एक हजार कर्मचारी हिस्सा लेंगे। यह अधिवेशन शांतिपूर्वक तरीके से होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संगठन सचिव हरदेव ठाकुर, पंकज मित्तल, रवि पुंडीर, मनोज ठाकुर, नाहन इकाई अध्यक्ष शानू शर्मा, अनुज कुमार, शमशेर, राजेंद्र, यासमीन, सुषमा, मीरा, प्रियंका, प्रोमिल, मीनाक्षी, विनीता, इंद्र बहादुर व रमाकांत समेत दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स--
रामदयाल शर्मा को जिला संगठन सचिव की कमान
इस मौके पर महासंघ ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। दमकल विभाग के रामदयाल शर्मा को जिला संगठन सचिव की कमान सौंपी गई। इसके अलावा नाहन इकाई में दमकल विभाग के चंद्रवीर को क्षेत्रीय सचिव, पशुपालन विभाग के दुर्गाचंद व जमील अहमद को विभागीय सचिव, जिला महिला विंग में स्वास्थ्य विभाग से प्रीतिका परमार को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed