फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सफाई व्यवस्था बदहाल, कबाड़ बन गई मशीनरियां

सफाई व्यवस्था बदहाल, कबाड़ बन गई मशीनरियां

Sun, 21 Jan 2018 10:59 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था बदहाल, कबाड़ बन गई मशीनरियां
संजय भारद्वाज
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
टूटी-फूटी मशीनरियां...। मैदान से उठती धूल और वाशिंग एरिया में कीचड़ ही कीचड़। लापरवाही ऐसी कि एक तरफ मंदिर और दूसरी तरफ गंदगी का ढेर। एचआरटीसी की वर्कशॉप का यह नजारा देख कर वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी दंग रह गए।

वर्कशॉप की हालत देख परिवहन मंत्री ने साफ लहजे में कहा कि स्वच्छता में ईश्वर वास करते हैं लेकिन यहां तो मंदिर के समीप ही गंदगी के ढेर लगे हैं। यह चिंताजनक है। इसे अधिकारी और कर्मचारी स्वयं भी मैनेज कर सकते हैं। यह पहला निरीक्षण है, इसलिए सिर्फ चेतावनी दी जा रही है। दोबारा ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की खूब क्लास लगाई।
विज्ञापन



समय: सुबह 11:30 बजे। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर बस स्टैंड के दौरे पर पहुंचे। बस स्टैंड के भवन की खस्ताहालत और मैदान से उठ रही धूल देखकर वह दंग रह गए। टूटी फूटी सीढ़ियां, शीशे और बिजली की फीटिंग देखकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इसके बाद वह एचआरटीसी की वर्कशॉप का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां भी कच्चे मैदान से धूल उठ रही थी। यहां पर कर्मचारी कैसे कार्य करते होंगे, यह हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीनरियां साठ के दशक की हैं। बसों को धोने वाले स्थान में कीचड़ ही कीचड़ भरा पड़ा है। यहां बसों की धुलाई करना भी मुश्किल है। जबकि साथ ही बनाए गए मंदिर के समीप गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे वह आक्रोशित हो गए। करोड़ों रुपये की मशीनरियां धूल फांक रही है। वर्कशॉप के भवन की हालत भी खस्ताहाल है। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि इसकी मरम्मत को बजट मंजूर हुआ है, जल्द कार्य आरंभ किया जाएगा लेकिन वन मंत्री के निरीक्षण ने एचआरटीसी की तमाम व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। बहरहाल, देखना यह है कि इस दौरे के बाद व्यवस्था में सुधार होता है या नहीं।

बॉक्स के लिए---
एक-एक जगह का किया निरीक्षण
एचआरटीसी की वर्कशॉप में वन मंत्री ने एक-एक जगह का निरीक्षण किया। वर्षों पुरानी मशीनरियों के बारे में जानकारी भी ली। बसों की धुलाई के स्थल, बेल्डिंग क्षेत्र, मेकेनिकल क्षेत्र का दौरा कर उन्होंने अव्यवस्था पर चिंता जताई और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed