{"_id":"5a36a72a4f1c1b96368b51c9","slug":"51513531178-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना की कीमत में उछाल, दस रुपये का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना की कीमत में उछाल, दस रुपये का इजाफा
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ना की कीमत में उछाल, दस रुपये का इजाफा
पांवटा के तोल कांटों में पहुंचा 12 हजार क्विंटल गन्ना
डोईवाला शुगर मिल से अनुबंधित है हजारों किसान
आदेश शर्मा
राजपुर (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश के एक मात्र गन्ना उत्पादक क्षेत्र पांवटा दून में गन्ने की खरीद शुरू हो गई है। उत्तराखंड के डोईवाला शुगर मिल से अनुबंधित किसानों की सुविधा के लिए पांवटा में तीन तोल कांटे लगाए गए हैं जहां पर गन्ना की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। अब तक लगभग 12 हजार क्विंटल गन्ना तोल कांटों में पहुंच गया है। इस साल गन्ना की कीमत में इजाफा हुआ है। प्रति क्विंटल दस रुपये अधिक दाम मिलने से किसान चहक उठे हैं। लिहाजा, इस साल शुगर मिल को पहुंचने वाले गन्ने की मात्रा में इजाफा होने की उम्मीद है।
पिछले वर्ष सामान्य किस्म का गन्ना 307 रुपये में बिका था जिसकी कीमत इस साल 317 की गई है जबकि अगेती किस्म का गन्ना पिछले वर्ष 317 के मुकाबले 327 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है।
गौरतलब है कि डोईवाला शुगर मिल एवं पांवटा के अनुबंध गन्ना किसानों की सहमति एवं सुविधा के लिए बद्रीपुर, खोड़ोवाला तथा बातामंडी में गन्ना खरीद केंद्र स्थापित किए हैं। इस बार 27 नवंबर से गन्ना फसल की खरीद शुरू हुई है। पांवटा दून में गेहूं और गन्ना की बेहतर फसल होती है। अब तक मिल को साढ़े 12 हजार क्विंटल गन्ना निर्यात हो चुका है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार ज्यादा मात्रा में गन्ना पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उधर मिल की शाकुभरी शुगर केन सोसायटी खोड़ोवाला-बद्रीपुर के सचिव दलीप सिंह एवं नेकराम ने बताया कि 27 नवंबर से अब तक लगभग साढ़े बारह हजार क्विंटल गन्ना मिल को निर्यात हो चुका है। इस वर्ष सामान्य गन्ना 317 तथा अगेती फसल का गन्ना 327 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। विगत वर्ष पूरे सीजन में मात्र 54 हजार क्विंटल गन्ना ही मिल में पहुंचा था लेकिन इस बार दामों में इजाफा हुआ है। लिहाजा 80 हजार क्विंटल गन्ना खरीद केंद्रों में पहुंचने उम्मीद है।
---------------