फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन और प्रगति के बीच होगी वॉलीबाल की खिताबी भिड़ंत

नाहन और प्रगति के बीच होगी वॉलीबाल की खिताबी भिड़ंत

Wed, 06 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
नाहन और प्रगति के बीच होगी वॉलीबाल की खिताबी भिड़ंत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
आईटीआई की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल के पहले सेमीफाइनल में नाहन ने कफोटा को परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि, दूसरे सेमीफाइनल में प्रगति आईटीआई ने माईना को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में नाहन ने कफोटा को 25-19, 16-25 व 25-13 से पराजित किया। प्रगति व माईना के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रगति आईटीआई ने 25-22 व 25-9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व खेले गए मुकाबलों में कफोटा ने बोगधार को लगातार दो सैट से पराजित किया। वॉलीबाल के दूसरे मुकाबले में आईटीआई माईना ने सराहां को लगातार दो सैट से हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में पांवटा साहिब ने बोगधार को एक तरफा मुकाबले में 54-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व खेले गए मुकाबलों में पांवटा साहिब ने सराहां को 36-19, आईटीआई नौहराधार ने भगवान परशुराम आईटीआई को 25-22 से पराजित किया। खो-खो स्पर्धा में पांवटा साहिब ने राजगढ़ को 13-7 से हराकर जीत दर्ज की।
वहीं, नाहन आईटीआई ने सराहां को 11-5 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता में पांवटा साहिब ने राजगढ़ को 31-10 के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की।


उधर, नाहन आईटीआई के प्रधानाचार्य सीके कौशिक ने बताया कि आईटीआई नाहन के खेल परिसर में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिता का 8 दिसंबर को समापन होगा। सरकारी व निजी आईटीआई के खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखा रहे हैं। खेलकूद स्पर्धा में 10 टीमों के 230 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed