फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   51 lakh rupees will spent on scienc block of shargaown

Sirmour News: शरगांव स्कूल में 51 लाख से बनकर तैयार हुआ विज्ञान भवन

Wed, 11 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
51 lakh rupees will spent on scienc block of shargaown
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरगांव का नवनिर्मित विज्ञान भवन। संवाद
विकास की बात--
विज्ञापन

सचित्र--
शरगांव स्कूल में 51 लाख से बनकर तैयार हुआ विज्ञान भवन
पांच कमरे किए तैयार, बच्चों की विज्ञान की पढ़ाई होगी आसान
वेद प्रकाश ठाकुर
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रदेश सरकार शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाएं जुटाने को तरजीह दे रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरगांव में 51 लाख रुपयों की लागत से विज्ञान भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
पांच कमरों के इस विज्ञान भवन का लोकार्पण को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 13 सितंबर को करेंगे। यह भवन बनने से विद्यालय में पढ़ने वाले करीब 200 विद्यार्थियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। यही नहीं विज्ञान भवन बनने से यहां बच्चों को विज्ञान विषय की पढ़ाई की भी सुविधा मिलेगी। शिक्षा विभाग ने भवन का निर्माण बीएसएनएल के माध्यम से करवाया है।
विज्ञापन

बता दें कि उक्त स्कूल में पिछले कई सालों से भवन विस्तार को लेकर अभिभावकों की ओर से मांग उठाई जा रही थी। भवन की कमी के चलते छात्रों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता था। इसके अलावा विज्ञान विषय में जमा एक व दो की पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रेक्टिकल के लिए भी काफी मुश्किल रहती थी। अब स्कूल को अपना भवन मिलने वाला है जिसके बाद छात्रों में काफी खुशी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य अनिता शर्मा ने बताया कि 51 लाख रुपये की लागत से बीएसएनएल के माध्यम से इस भवन का निर्माण हुआ है। स्कूल में पहले नौ कमरे थे, अब पांच अतिरिक्त कमरे बनने से सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि भवन पूरी तरह से तैयार हो चुका है और 13 सितंबर को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed