{"_id":"5cb3494abdec2213e3055fdc","slug":"41555253578-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरगुल देवता की पूजा-अर्चना के साथ बैशाखी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरगुल देवता की पूजा-अर्चना के साथ बैशाखी मेला शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैशाखी मेला राजगढ़ शिरगुल देवता के मंदिर में पारंपरिक पूजा अर्चना के बाद रविवार को शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ एडीसी सिरमौर आदित्य नेगी ने शिरगुल देवता की पूजा-अर्चना करके किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। जो मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई और बाजार, पुराने, नए बस अड्डे, हाब्बन रोड से होती हुई नेहरू मैदान पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में एडीसी आदित्य नेगी, एसडीएम नरेश कुमार वर्मा, डीएसपी दुष्यंत सरपाल, तहसीलदार विवेक नेगी, थाना प्रभारी मस्तराम, नायब तहसीलदार, स्कूली बच्चों सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने लड्डू, खीर, आइसक्रीम का लंगर लगाया। शोभा यात्रा के बाद मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह मेला तीन दिन तक चलेगा। इस दौरान सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित होंगी। इसमें स्थानीय व बाहरी कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे।
इस अवसर पर चंद्रमोहन ठाकुर, प्रताप ठाकुर, सुनील ठाकुर, नवीन शर्मा, नरेंद्र, अरुण ठाकुर, बलदेव कश्यप, नरेंद्र ठाकुर, संजीव शर्मा, दिनेश आर्य, राजेंद्र ठाकुर, रतन कश्यप, मेला समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह ठाकुर, सतीश ठाकुर, कुलभूषण सूद आदि मौजूद रहे।