फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ोड़ निवाड़ हाई स्कूल में गिरा छत का प्लास्टर

ोड़ निवाड़ हाई स्कूल में गिरा छत का प्लास्टर

Mon, 18 Mar 2019 07:58 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 18 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
ोड़ निवाड़ हाई स्कूल में गिरा छत का प्लास्टर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ की ठोड़ निवाड़ राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला में मुख्याध्यापक के कमरे की छत का एक हिस्सा गिर गया। गनीमत यह रही कि यह घटना रविवार को उस समय पेश आई, जब स्कूल में छुट्टी थी। यदि कार्यदिवस में छत का हिस्सा गिरता तो बड़ी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। जानकारी के मुताबिक शिक्षा खंड राजगढ़ के तहत आने वाले ठोड़ निवाड़ स्कूल भवन की हालत खस्ता बनी हुई है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संदर्भ में स्कूल प्रबंधक समिति ने शिक्षा विभाग सहित स्थानीय नेताओं को भी अवगत कराया है लेकिन, अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। मौजूदा समय में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए कमरों में बैठना भी खतरे से खाली नहीं है। उधर, एसएमसी अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने बताया कि स्कूल में पांच कमरों की व्यवस्था है। रविवार को स्कूल के मुख्याध्यापक की छत का एक हिस्सा गिर गया। यही हालत दूसरे कमरों की भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मरम्मत के लिए 2.20 लाख की राशि उपलब्ध हुई है लेकिन, यह नाकाफी है। इसको लेकर स्कूल प्रशासन और एसएमसी ने शिक्षा महकमे और सरकार को अवगत करवा दिया गया है। बावजूद इसके समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि वार्षिक समारोह के दौरान भी स्थानीय विधायक ने कमरों का मुआयना किया था। उन्होंने शिक्षा विभाग और सरकार से मांग की है कि स्कूल की मरम्मत के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed