फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   त्रिलोकपुर मेले में 35 सीसीटीवी कैमरों का रहेगा पहरा

त्रिलोकपुर मेले में 35 सीसीटीवी कैमरों का रहेगा पहरा

Tue, 05 Mar 2019 09:38 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर मेले में 35 सीसीटीवी कैमरों का रहेगा पहरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। माहामाया श्री बालासुंदरी सिद्ध पीठ त्रिलोकपुर में 6 से 19 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र मेले मनाए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास ललित जैन ने चैत्र नवरात्र मेले के प्रबंधों को लेकर आयोजित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने कहा कि त्रिलोकपुर में मंदिर के रास्ते पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मंदिर परिसर के भीड़ वाले क्षेत्रों में 35 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मेले को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट एवं एक पुलिस अधिकारी को तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लगभग 250 पुलिस एवं गृह रक्षक जवानों को विभिन्न स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। मेेला क्षेत्र में लगे 35 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के लिए मेला मजिस्ट्रेट की ओर से एक प्रशिक्षित पुलिस जवान एवं एक अन्य कर्मचारी को तैनात किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान विस्फोटक सामग्री, आग्नेय शस्त्रों को लाने और ले जाने के अतिरिक्त नारियल चढ़ाने एवं ऊंची आवाज में बैंड अथवा ढोल बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में नियंत्रण एवं सूचना केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
बैठक में मेले के दौरान शौचालय की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 150 शौचालय स्थापित किए जाएंगे। इनमें से कुछ अस्थायी तौर पर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, खाद्य पदार्थ, एलपीजी सिलिंडरों की उचित व्यवस्था करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा, आदेशक होमगार्ड राकेश सिंह, तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी त्रिलोकपुर मायाराम के अतिरिक्त न्यास के गैर सरकारी सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed