फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बर्फ में फंसीं एक दर्जन बसें, मुसाफिर पैदल

बर्फ में फंसीं एक दर्जन बसें, मुसाफिर पैदल

Wed, 12 Dec 2018 10:15 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
बर्फ में फंसीं एक दर्जन बसें, मुसाफिर पैदल
सिरमौर जिले के ऊंचाई वाले इलाके में फंसी एचआरटीसी की बस। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जीवन की रफ्तार थम सी गई है। कई क्षेत्र जिला मुख्यालय समेत अन्य हिस्सों से कट गए हैं। मंगलवार की रात से जारी हिमपात के चलते बुधवार को कई बसें अपने निर्धारित रूटों पर नहीं चल पाईं। बुधवार को भी नौहराधार और हरिपुरधार आदि में दिनभर रुक-रुक कर हिमपात होता रहा। बर्फबारी से बंद हुए रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक दर्जन के करीब बसें फंस गई हैं। ऐसे में यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई यात्रियों ने पैदल मार्च किया। बड़े वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहन भी बर्फ के बीच फंसे हैं। बर्फबारी से पैदा हो रही चुनौतियों से निपटना काफी मुश्किल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक बर्फबारी से बंद पड़े रूटों पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की सोलन-नाहन रूट पर चलने वाली बस नौहराधार में फंसी है। इसके अलावा टोंडा-नाहन रूट की बस टोंडा, कोरग-नाहन, गत्ताधार-नाहन, देवल टिक्करी, पालर-नाहन, नैनीधार-पांवटा और कूंहट-नाहन रूट की बसें ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही फंसी हैं। ऐसे में यात्रियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। यात्रियों के अलावा स्कूली बच्चे भी पैदल चलकर स्कूल पहुंच रहे हैं। वहीं, कामकाजी लोगों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उधर, नाहन डिपो के मुख्य अड्डा प्रभारी एवं निरीक्षक रमेश धीमान ने बताया कि कई बसें जिला सिरमौर के विभिन्न रूटों पर फंसी हैं। बर्फबारी के चलते सड़क पर बसें चलाना मुश्किल है। कई जगह बसों को रूट पर चलाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। बंद रूटों पर बसें न चलने से निगम को 50 हजार रुपये के करीब का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed