{"_id":"5b3f9ce24f1c1b0b278b4de8","slug":"41530895586-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों से नहीं बनी पेयजल योजना, ग्रामीणों के हलक सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षों से नहीं बनी पेयजल योजना, ग्रामीणों के हलक सूखे
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से नहीं बनी पेयजल योजना, लोगों के हलक सूखे
बांदल सुराख के ग्रामीणों ने उपायुक्त को सुनाया दुखड़ा
पेयजल योजना में अनियमितता की भी जताई आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के बांदल सुराख गांव के ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। गांव के लिए बनाई गई पेयजल योजना का कार्य पूरा नहीं हो रहा है। इस वजह से ग्रामीण गंदा पानी पीने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल योजना के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। टैंक ऊंचाई पर होने के कारण उसमें पानी नहीं आ रहा। वहीं, योजना के निर्माण मेें घटिया सामग्री के भी ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं। पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ब्रह्म्मशक्ति युवा क्लब सुराख की अगुवाई में उपायुक्त सिरमौर ललित जैन से मिला। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में आईपीएच को निर्देश देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भाटगढ़ पंचायत के तहत आने वाले बांदल सुरख गांव को नलका सुरख योजना तैयार की जा रही है लेकिन, लंबे अरसे के बाद भी योजना का कार्य पूरा नहीं हो रहा है। योजना में कई खामियां भी हैं। योजना के टैंक का निर्माण ऊंचाई में किया गया है, जिस वजह से टैंक में पानी नहीं जा रहा। पाइप लाइन भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि टैंक निर्माण में गुणवत्ता युक्त सामग्री को इस्तेमाल नहीं किया गया है। युवा क्लब के प्रधान धर्मदत्त, सचिव संदीप, तोता राम, जीया राम, रतन सिंह और राजू आदि ने बताया कि पेयजल लाइन को लेकर आईपीएच के अधिकारी कई बार मौके का निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन, कोई समाधान नहीं हुआ है। योजना के अनुसार पाइप लाइन जमीन में एक फुट नीचे खोदकर दबाई जानी थी लेकिन कई स्थानों पर पाइप लाइन जमीन के ऊपर से ही बिछाई गई है। कई जगह पर यह टूट गई है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि इस योजना में हुए कार्यों की छानबीन की जाए। ग्रामीणों ने जल्द योजना को शुरू कर पानी मुहैया करवाने की भी मांग की है। उधर, उपायुक्त ललित जैन ने आईपीएच विभाग को इस मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।