{"_id":"5b13fe414f1c1b9b6e8b5fc9","slug":"41528036929-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़धार में उमड़ी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़धार में उमड़ी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश शुरू होते ही सिरमौर जिला के चूड़धार क्षेत्र में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ लगी है। यहां रोजाना 15 सौ से दो हजार के करीब पर्यटक पहुंच रहे हैं। चूड़धार को धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है जिस कारण भी यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
लोगों के ठहरने की व्यवस्था करने के लिए मंदिर कमेटी चूड़धार सेवा समिति को भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। रविवार को भी हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ से आए काफी श्रद्धालुओं व पर्यटकों ने यहां डेरा डाला। इसके अलावा अकाल अकादमी बडूसाहिब और गुरुकुल स्कूल पंजाब के 250 छात्रों ने भी यहां का भ्रमण किया।
सनद रहे कि यहां आने वाले लोगों की संख्या में हर वर्ष इजाफा हो रहा है। यहां के धार्मिक स्थल के अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अहम बात यह है कि लोगों की सुविधा के लिए समिति की ओर से यहां भंडारे व ठहरने की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
--------बाक्स
रेणुका में भी उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
ददाहू (सिरमौर)। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर रेणुका घाटी में भी इन दिनों पर्यटकों का तांता लग रहा है। रविवार को भी सैकड़ों परिवार रेणुका पहुंचे जिन्होंने रेणुका घाटी की प्राकृतिक सुंदरता का जमकर लुत्फ उठाया। मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना भी की। लोगों की भीड़ का आलम यह रहा कि नौकायन को लेकर पर्यटक घंटों तक अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। कुछ विदेशी पर्यटक भी रेणुका घाटी में घूमते नजर आए। लोगों की उमड़ी भीड़ का असर होटल व्यवसाय में भी देखा गया। शनिवार से ही यहां के सभी होटल व विश्राम गृह पर्यटकों से भरे रहे।
उधर, पर्यटन निगम रेणुका के कार्यवाहक प्रबंधक कृपाल ठाकुर ने कहा कि यहां कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है।
------------