{"_id":"5b06d0364f1c1bb26e8b4644","slug":"41527173174-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में अब घर-घर से उठाया जाएगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में अब घर-घर से उठाया जाएगा कूड़ा
Updated Thu, 24 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद नाहन की अहम बैठक वीरवार को हुई।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
नगर परिषद नाहन की अहम बैठक वीरवार को हुई। बैठक में शहर के विकासात्मक कार्यों पर चर्चा के साथ ही वित्त वर्ष 2018-19 के लिए बजट पारित किया गया। बैठक में निर्णय लिया कि अब पूरे शहर में घर-घर कूड़ा इकट्इा किया जाएगा। हर घर से नगर परिषद की गाड़ी कूड़ा एकत्रित करेगी। इसकी एवज में नगर परिषद शहर वासियों से 50 रुपये प्रति माह वसूल करेगी।
नप की अध्यक्ष अनीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर समेत उपाध्यक्ष और तमाम पार्षद मौजूद रहे। बैठक में कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में नगर परिषद को 30,79,05, 004 रुपये की आय प्राप्त होगी। इसमें से 29,24,04,272 रुपये विकासात्मक कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर 51,33,600, नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए 56,45,5816, सड़क निर्माण के लिए 33,78,2400, पार्किंग के लिए 49,68,000 तथा कर्मचारियों के वेतन पर 61,66,3592 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में नगर परिषद की ओर से ठेके पर दी सभी पार्किंग के ठेकों को निरस्त करने का भी निर्णय लिया गया। अब इन पार्किंग स्थलों की नए सिरे से नीलामी होगी। बैठक में नगर परिषद ने 21 भवन निर्माण के नक्शों को भी स्वीकृत दी। इनमें 14 नक्शे ऑनलाइन प्राप्त हुए थे। कबाड़ियों के लिए नाहन में शहर से दूर जगह का चयन किया जाएगा। यहां पर कबाड़ियों को नीलामी से जगह उपलब्ध करवाई जाएगी।