{"_id":"5aa934b64f1c1bc3758b5596","slug":"41521038518-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिच्छू बूटी से डराया बच्चा, मुख्य शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिच्छू बूटी से डराया बच्चा, मुख्य शिक्षक निलंबित
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
एक बूटी जिसे छूने मात्र से भी लोग कतराते हैं। खुजली व जलन के साथ शरीर को झकझोर कर रखने वाली इस बूटी का नाम बिच्छू बूटी है। शिलाई क्षेत्र के एक स्कूल के शिक्षक ने इसी बूटी का इस्तेमाल बच्चों को डराने के लिए किया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस वीडियो की जांच के बात पता चला कि वीडियो शिलाई के धकोली प्राइमरी स्कूल का है। इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल की।
बीते मंगलवार को मामले की जांच पूरी हुई। विभाग ने स्कूल के मुख्य शिक्षक भवान सिंह को निलंबित कर दिया है। इस मामले में शिक्षा उपनिदेशक सुधाकर शर्मा ने कार्रवाई अमल में लाई। विभाग ने निलंबन की सारी औपचारिकताएं पूरी कर लीं हैं। साथ ही शिक्षा खंड शिलाई को भी इस बारे में पत्र भेजा जा रहा है।
बॉक्स के लिए---
अभिभावकों में हड़कंप
बिच्छू बूटी के वायरल हुए वीडियो ने अभिभावकों में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में साफ तौर पर एक शिक्षक की करतूत सामने आ गई। वीडियो में शिक्षक द्वारा एक छात्र को बिच्छू बूटी का डर दिखाया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक स्कूल में पढ़ने वाले एक छोटे बच्चे को बिच्छू बूटी से डराते हुए पीट रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह वीडियो किसने बनाई लेकिन विभाग ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने के बाद धकोली स्कूल के मुख्य शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
शिक्षक निलंबित : उपनिदेशक
उधर, शिक्षा उपनिदेशक सुधाकर शर्मा ने बताया कि वीडियो की जांच पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि वीडियो धकोली प्राथमिक स्कूल का है। जांच पूरी करने के बाद शिक्षक भवान सिंह को निलंबित कर दिया है। इस मामले में शिक्षा खंड शिलाई को भी पत्र भेजा जा रहा है।