{"_id":"5a71d4014f1c1bff388b597a","slug":"41517409281-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन लाख से बायरी के पास सड़क का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन लाख से बायरी के पास सड़क का कायाकल्प
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ख्ाराब सड़क
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
ग्राम पंचायत ददाहू के प्रवेश द्वार बायरी नाले की कायाकल्प करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से बायरी नाले के साथ लगती ददाहू-नाहन मुख्य मार्ग को इंटर लाकिंग टाइलों से चकाचक किया जा रहा है। करीब 50 मीटर के दायरे में सड़क पर इंटर लाकिंग टाइल लगाकर सुधारने का कार्य जारी है।
इस स्थान पर पानी का प्रभाव अधिक होने पर तारकोल की सड़क टिक नहीं पा रही थी। इसके चलते सड़क के इस हिस्से की दशा हमेशा खस्ताहाल बनी रहती थी। विभाग ने इस स्थान पर इंटरलॉक टाइल लगाने का फैसला लिया ताकि सड़क की दशा को बेहतर किया जा सके।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नितिश शर्मा ने बताया कि बायरी नाले पर इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य प्रगति पर है। इस पर 3.50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। तारकोल की जगह इंटरलॉकिंग टाइल से ही सड़क की दशा को सुधारा जा सकेगा और इसके परिणाम भी बेहतर साबित होंगे।
विज्ञापन
बाक्स-
क्रॅश बैरियर से वाहन चालकों को राहत
सैनधार इलाके को जोड़ने वाली ददाहू-बेचड़ का बाग वाया पनार सड़क पर बने ब्लैक स्पॉट की दशा को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग अब गहरी नींद से जाग उठा है। इस मार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने संवेदनशील स्थलों पर क्रॅश बैरियर लगाकर वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है। उल्लेखनीय है कि ददाहू-बेचड़ का बाग मार्ग सबसे पुराना होने के बावजूद भी इस मार्ग पर कहीं भी पैरापिट नहीं लगे हैं। इस कारण मार्ग से होकर सोलन, बड़ू साहिब व राजगढ़ जाने वाले वाहन चालकों को भारी जोखिम उठाना पड़ रहा था। इस मार्ग पर भारी ब्लैक स्पॉट की वजह से कई वाहन हादसे के शिकार भी हुए हैं लेकिन अब विभाग ने कुछेक स्थानों पर क्रॅश बैरियर लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। जबकि, कुछ एक स्थानों पर अभी भी बैरियर लगाए जाने शेष हैं।