{"_id":"5a35302c4f1c1b9f678c1a9f","slug":"41513435180-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपुओं से उपभोक्ताओं को मिले समय पर पूरा राशन: कैंथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपुओं से उपभोक्ताओं को मिले समय पर पूरा राशन: कैंथ
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
चावल
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिरमौर उपभोक्ता संरक्षण समिति पांवटा इकाई की बैठक आयोजित की गई जिसमें उपभोक्ताओं को होने वाली विभिन्न दिक्कतों, सीवरेज लाइनों, डिपुओं से मिलने वाले राशन व छोटे स्टांप पेपर की कमी को लेकर मंथन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता पांवटा इकाई अध्यक्ष एमएस कैंथ ने की। बैठक में महासचिव एमएस भटनागर व एमएस कैंथ समेत सदस्यों ने कहा कि पेयजल दिक्कतें दूर हों, दशकों पुरानी पेयजल भंडारण जल आपूर्ति योजना की छोटी पाइपों की जगह बड़ी पाइपें लगाई जाएं जिससे बढ़ी हुई जनसंख्या के अनुसार उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी मिल सके।
सरकारी राशन के डिपो में समय पर पूरा सामान मिले ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार डिपुओं के चक्कर न काटने पड़े। अदालत व सरकार के निर्देशानुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर बंद रहने चाहिए जिससे आजकल बच्चों को हो रही पेपरों की तैयारियों में कोई खलल न पड़ें।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में सीवरेज दिक्कतों को दूर किया जाए। कई लाइनें ठीक से कार्य नहीं कर रही हैं। कई स्थलों पर मैन हाल के ढक्कन टूटे हुए हैं जिससे बच्चों के गिरने का खतरा मंडराता रहता है। पांवटा में छोटे स्टांप पेपर 5, 10 रुपयेे के नहीं मिल रहे। इनकी जगह लोगों को मजबूरन 50 रुपये के स्टांप पेपर खरीदने पड़ रहे हैं। प्रशासन व संबंधित विभाग अतिशीघ्र दिक्कतों को दूर करें।
इस अवसर पर महासचिव एमएस भटनागर, टीसी गुप्ता, एमएस मालविया, विजय गोयल, एमएस कैंथ, पीसी सैनी, एनडी सरीन व संदीप कुमार समेत उपभोक्ता समिति सदस्य मौजूद रहे।