{"_id":"5a2a99e84f1c1b4c528b8401","slug":"41512741352-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू के ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू के ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
पुलिस थाना रेणुकाजी में एक ठेकेदार के खिलाफ ए क्लास ठेकेदार की फर्जी रजिस्ट्रेशन हासिल करने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ददाहू के खालाक्यार निवासी रतन सिंह ने पुलिस को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया कि रोहड़ू के एक ठेकेदार ने फर्जी लाइसेंस बनाकर करोड़ों के ठेके अपने नाम कर लिए।
रतन सिंह ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी के लिए फर्जी ढंग से ए क्लास का रजिस्ट्रेशन करवा लिया। जबकि, इस लाइसेंस से पहले ठेकेदार के पास डी, सी, बी क्लास के लाइसेंस होने चाहिए थे। इसके बाद ही ए क्लास का लाइसेंस प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि फर्जी रजिस्ट्रेशन का मामला उस समय उजागर हुआ जब खालाक्यार-कठवार के लिए बनाई जा रही सड़क के टेंडर संबंधित ठेकेदार को मिले। इस सड़क के निर्माण के लिए 3 करोड़ के टेंडर हुए हैं। इससे पहले भी ठेकेदार ने फर्जी लाइसेंस के सहारे बड़े-बड़े ठेके लिए हैं।
उधर, रेणुका पुलिस के प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि रतन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की छानबीन चल रही है। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।