फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   उद्यमियों से रूबरू हुए भावी उद्यमी

उद्यमियों से रूबरू हुए भावी उद्यमी

Thu, 30 Nov 2017 10:33 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
उद्यमियों से रूबरू हुए भावी उद्यमी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) सिरमौर में प्रथम अकेडमिया-इंडस्ट्री मीट-2017 का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के तृतीय बैच के विद्यार्थी स्थानीय क्षेत्र में कार्य कर रहे उद्यमियों से रूबरू हुए। उनकी कार्यशैली, वित्त व्यवस्था समेत रोजमर्रा की औद्योगिक गतिविधियों के साथ ही बेहतर प्रबंधन से विकासात्मक उत्थान की बारीकियां सीखने का मौका मिला।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल व उपाध्यक्ष कैलाश आजाद ने आईआईएम के विद्यार्थियों को औद्योगिकीकरण, वित्तीय व्यवस्थाओं व विकास की रफ्तार में योगदान की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उद्यमियों से कुशल प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरणीय स्थिरता व विकास में प्रगति के जटिल बिंदुओं जैसे मुद्दों को सरल बनाने में सहायक सिद्ध होने वाली विधियों के टिप्स प्राप्त किए। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में उभरने के व्यापारिक अवसरों और सक्षम प्रबंधकों के बारे में उद्यमिओं ने विद्यार्थियों का मार्ग प्रशस्त किया। उद्यमी अरुण शर्मा, युवा उद्यमी निकुंज त्यागी, रिमझिम नभ, नवीन अग्रवाल, सौम्या त्यागी व एस कूंडू ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। जीएसटी लागू होने से देश की आर्थिकी में बदलाव, रोजगार व प्रभाव पर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


आईआईएम सिरमौर की निदेशक डॉ. नीलू रोहमित्रा ने बेहतर नेतृत्व क्षमता, आचार विचार, सही वक्त पर सही फैसला व उचित प्रबंधन की बारीकियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जेेएसटी माइन महाप्रबंधक आरपी तिवारी, प्रो. विनित कश्यप, प्रो. राकेश, केप्टन पीसी भंडारी, अजय गुप्ता, सुभाष वालिया, एनपीएस नारंग, जेपीएस कोहली, सीएस चौहान, गगनदीप सिंह, आरएस चौहान, मनोज सिंघल, संजय गोयल, रामलाल कच्छावा, विशु गर्ग, एस कुंडू, अजय हिमांशु, मनिंद्र सिंह, प्रदीप चौहान, शेखर गर्ग, अभिषेक खेरे, सुभाष वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed