फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   351 जवाने संभालेंगे रेणुका मेले की सुरक्षा व्यवस्था

351 जवाने संभालेंगे रेणुका मेले की सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 27 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
351 जवाने संभालेंगे रेणुका मेले की सुरक्षा व्यवस्था
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा जाएगा। यहां पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस के 351 जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। डीएसपी मुख्यालय खजाना राम को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि रेणुका थाने के एसएचओ जीत सिंह को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मेले को लेकर जिला पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी-1, अराजपत्रित अधिकारी-19, मुख्य आरक्षी 34, महिला पुलिस आरक्षी 34, आरक्षी 133, महिला होमगार्ड 15 तथा 115 होमगार्ड के जवानों को मेला मैदान में तैनात करने का फैसला लिया है। इसके अतिरिक्त मेला मैदान में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस के जवान सादी वर्दी में अपनी सेवाएं देंगे। जबकि, बम रोधक दस्ता भी मेले में पूरी तरह से तैनात रहेगा। मेला क्षेत्र में वीपीआईपी की सुरक्षा के मद्देनजर डोर मेडर डिडक्टिव स्थापित किए जाएंगे। मेले से एक दिन पूर्व ही यानी 29 अक्तूबर को सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को अपनी-अपनी जगह संभालने के निर्देश दे दिए गए हैं। मेले के दौरान आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशामक वाहन को खड़ा रखा जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागमल ठाकुर ने रेणुका मेले के मद्देनजर सुरक्षा और कानून व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मेले को लेकर 350 के करीब जवानों को तैनात करके व्यवस्था के सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed