फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चौगान मैदान में धू-धू कर जली बुराई, असत्य पर सत्य की जीत

चौगान मैदान में धू-धू कर जली बुराई, असत्य पर सत्य की जीत

Sat, 30 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
चौगान मैदान में धू-धू कर जली बुराई, असत्य पर सत्य की जीत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नाहन शहर में शनिवार को बुराई पर अच्चाई, असत्य पर सत्य और हिंसा पर अहिंसा की विजय का प्रतीक दशहरा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों को सुपुर्द-ए-आग किया गया। उत्सव देखने के लिए चौगान में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। हिंदु, मुस्लिम और सिक्ख समुदाय के लोगों ने उत्सव में भाग लेकर भाईचारे का संदेश दिया।
संध्याकाल में उपायुक्त बीसी बडालिया एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को आग लगाई। चौगान मैदान में भारी संख्या में लोग रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतला दहन के साक्षी बनें। पुतला दहन की रस्म देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग चौगान मैदान पहुंचे।
विज्ञापन

चौगान मैदान के आसपास खिलौने की दुकानें बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। पुतला दहन के बाद चौगान मैदान में शानदार आतिशबाजी भी हुई। नप अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि दशहरा हमारा पारंपरिक त्योहार है। कुछ सालों से नगर परिषद इस उत्सव का आयोजन कर रहा है। उधर, इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से चौगान मैदान में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, ईवीएम मशीन चलाने बारे भी जानकारी दी गई। उत्सव में एसपी रोहित मालपानी, एडीसी हरबंस ब्रसकॉन, एसडीएम कृतिका कुल्हारी, एएसपी मोनिका, कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चौगान मैदान में धू-धू कर जली बुराई, असत्य पर सत्य की जीत
दशहरा पर सुपुर्द-ए-आग किए रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले
हजारों की उमड़ी भीड़, भव्य आतिशबाजी रही आकर्षक का केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed