फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   40000 rupees stolen from ca office in ponta sahib

चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय से शातिर ले उड़े 40,000 रुपये

Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
40000 rupees stolen from ca office in ponta  sahib
40000 rupees stolen from ca office in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में चोरी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। पांवटा साहिब में बद्रीपुर के समीप एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के कार्यालय से अज्ञात शातिरों ने 40,000 की नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

पांवटा साहिब निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट वीरेंद्र भाटिया ने बताया कि देर रात तकरीबन 3.30 बजे कार्यालय में चोरी की वारदात हुई है। परिवार में शादी समारोह के दौरान वह रात को मेहंदी वाले को छोड़ने गए थे। घर लौटने लगे तो एक काले लिबास में हेलमेट लगाए युवक उनके कार्यालय से निकल कर भागता हुआ नजर आया।
विज्ञापन

संदेह होने पर कार्यालय में सामान चेक किया तो दराज से नकदी गायब मिली, जो सोमवार को उसे बेटे को देनी थी। वारदात के शातिर सीसीटीवी में भी कैद नहीं हुआ। उन्होंने संदेह जाहिर किया है कि शातिर ने सबसे पहले उनके लाइट के मुख्य स्विच बंद कर दिए। इससे प्रतीत होता है कि कोई जानकार भी चोरी की वारदात में शामिल था। थाना प्रभारी अशोक चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। मामले की तहकीकात की जा रही है।ाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed