फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   40 youth donated blood in rajgargh iti

आईटीआई राजगढ़ में 40 युवाओं ने किया रक्तदान

Sat, 31 Dec 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Sat, 31 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
40 youth donated blood in rajgargh iti
blood donation camp - फोटो : File Photo

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। आईटीआई राजगढ़ में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। शिविर में 40 युवाओं ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

आईटीआई की प्रधानाचार्या नवीन कुमारी ने अतिथि व अन्य लोगों का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि को आईएमसी के पदाधिकारियों व प्रधानाचार्य ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसके बाद शिशु कल्याण समिति की सदस्या सुषमा मुसाफिर ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। आईटीआई की छात्राओं ने सिरमौरी नाटी प्रस्तुत करके लोगों का मनोरंजन किया। जबकि राहुल व अनिल ने गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

छात्रा प्रगति व मधु ने नृत्य पेश किए। छात्राओं ने गिद्दा पेश करके समां बांधा। प्रगति आईटीआई के बच्चों ने नशाबंदी पर नाटक प्रस्तुत किया। नेहा शर्मा ने नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि पंजाबी भंगडा, आशीष ने गीत, सपना व रितू ने नृत्य प्रस्तुत किए। छात्रों ने लुंगी डांस व सिरमौरी नाटी पर धमाल मचाया। सपना ने नृत्य व पार्थ ने गीत पेश किए। इस मौके पर रेणु मुसाफिर, जिला परिषद की उपाध्यक्षा परीक्षा चौहान, एसडीएम राजगढ़ एसडी नेगी, डीएसपी योगेश रोल्टा, जिप सदस्य शकुंतला चौहान, सुंदरसिंह ठाकुर, इंद्रदत्त शर्मा, जयप्रकाश चौहान, प्रेमचंद चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश कुमार, विवेक शर्मा, विद्यानंद सरैक, तरुण साहनी, राजकुमार, आशा प्रकाश, सोहन सिंह वर्मा, प्रधानाचार्य कॉलेज शकुंतला वर्मा, राजेंद्र ठाकुर, जीवन सिंह तोमर, रमेश चंद, अजय चौहान, हरीदास बनोल्टा, दुर्गासिंह, श्यामसिंह, सुरेंद्र तोमर, बलबीर ठाकुर, जोगेंद्र सिंह व सदानंद सहित काफी गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बॉक्स के लिए---
सिरमौर में 220 स्कूल किए अपग्रेड : मुसाफिर
इस अवसर पर मुसाफिर ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सिरमौर जिला में 220 से अधिक स्कूल अपग्रेड एवं नए खुले हैं जिसमें 50 से अधिक स्कूल पच्छाद निर्वाचन के शामिल हैं । तीन डिग्री कॉलेज, एक मेडिकल कॉलेज और एक राष्ट्रीय स्तर का आईआईएम संस्थान खुला है। उन्होंने बताया कि सोलन-मीनस सड़क को धरजा से राजगढ़ तक पक्का करने पर तीन करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। इसके अतिरिक्त जयहर मानगढ़ सड़क को पक्का करने पर 19 लाख, बनेठी बागथन सड़क को पक्का करने पर 21 लाख व्यय किए गए। उन्होंने बताया कि डिंगर-किन्नर-सीकन-भगयानधाट की सड़क के निर्माण के लिए नाबार्ड द्वारा पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed