फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   40 thousand goats to be sacrificed on Maghi festival at Shilai

माघी पर हजारों घरों में कटेंगे बकरे

Sat, 09 Jan 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सतौन/ शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ सतौन/ शिलाई (सिरमौर) Updated Sat, 09 Jan 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
40 thousand goats to be sacrificed on Maghi festival at Shilai

ट्रांसगिरी क्षेत्र में मनाए जाने वाले माघी त्योहार में इस बार भी हजारों बकरों की बलि चढ़ेगी। धार्मिक आस्था से जुड़ा यह त्योहार पौष माह के 28 गते को मनाया जाता है। इस दिन बकरों की बलि से पहले काली मां के नाम का प्रसाद बनाकर पूजा की जाती है। यह त्योहार उत्तराखंड के जोनसार बाबर में भी मनाया जाता है।

विज्ञापन


ट्रांसगिरी क्षेत्र की 70 से अधिक पंचायतों के 40 हजार परिवार यह त्योहार मनाते हैं। इसमें करोड़ों रुपये के बकरों की बलि चढ़ेगी। हर परिवार अपने आंगन में बकरे की बलि देता है। कुछ परिवार सुअर की बलि भी चढ़ाते हैं। कुंदन सिंह, रामलाल, रजनीश चौहान, कुलदीप शर्मा, बलबीर सिंह, दया राम शर्मा आदि ने बताया कि त्योहार के पहले दिन घरों में पकवान बनाए जाते हैं जिसे बोशता कहते हैं। 28 गते बकरे की बलि चढ़ती है।
विज्ञापन


माघी को कई क्षेत्रों में भातियोज भी कहते हैं। मकर संक्रांति से पहले एक दो दिन तक साजा मनाया जाता है। इस परंपरा को तोड़ने के लिए सिरमौर हाटी कर्मचारी संघ ने विजन डाक्यूमेंट लागू किया इसके बावजूद यह परंपरा नहीं टूटी। क्षेत्र में कुछ ग्रामीण एक दो दिन पहले ही बकरे काट देते हैं। भाई अपनी बहन को त्योहार देते हैं जिसमें वह आटा और चावल ले जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed