{"_id":"609d67568ebc3e13ce5c8b01","slug":"4-died-of-corona-in-sirmaur-379-new-cases-nahan-news-sml370236088","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में कोरोना से चार की मौत, 379 और लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में कोरोना से चार की मौत, 379 और लोग संक्रमित
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवारको जिले में महामारी से चार और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मौत काआंकड़ा 119 जा पहुंचा है। वहीं, जिले में वीरवार को 379 नए मरीज संक्रमित मिले।
रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को नाहन के अपर स्ट्रीट के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग की साईं अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, पांवटा साहिब के तारू निवासी 39 वर्षीय युवक ने सिविल अस्पताल पांवटा में दम तोड़ा, जिसे 12 मई को गंभीर हालत होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके साथ साथ पांवटा साहिब के सिंघपुरा की रहने वाली 52 वर्षीय महिला ने भी पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली।
महिला को 9 मई को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य मामलेमें 68 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने भी नाहन के साईं निजी अस्पताल में शाम करीब सवा 5 बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वीरवार को 956 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 379 मरीज संक्रमित मिले।
विज्ञापन
वहीं, 371 मरीजों ने महामारी से जंग भी जीती। मौजूदा समय में जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 3133 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को आरटीपीसीआर लैब में 574 नए सैंपल की जांच की गई, जिसमें 227 मरीज, बीते दिन के पेंडिंग 64 सैंपल से 22 मामले, साईं अस्पताल नाहन में जांचे 47 सैंपल से 13 मरीज और रेपिड एंटीजन से जांचे गए 335 सैंपल से 117 मरीज संक्रमित मिले।
सीएमओ डॉ. केके पराशर ने चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में वीरवार को कुल 379 मरीज संक्रमित मिले। उन्होंने बताया कि जिले में 371 मरीज महामारी से स्वस्थ भी हुए।