फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   38 years boy died in mysterious circumstances in haripur tohana ponta sahib

हरिपुर टोहाना में संदिग्ध हालत में युवक की मौत

Mon, 07 Mar 2022 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
38 years boy died in mysterious circumstances in haripur tohana  ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा के हरिपुर टोहाना में 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रिंकू(38) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक रिंकु मूल रुप से गांव हरीपुर टोहाना का रहने वाला है। इसने कुछ समय पहले देवीनगर पांवटा में अपना मकान बनाया है, जहां पर मृतक रिंकु अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन

मृतक रिंकू रविवार की रात को अपनी मौसी के घर गांव हरीपुर टोहाना शिवपुर गया था। रिंकू ने अपने भतीजे सुनील के साथ नशे का सेवन करने के बाद परिजनों के साथ खाना भी खाया। खाने के बाद समय करीब 10 बजे रात सुुनील के कमरे में सो गये थे। जब सोमवार सुबह करीब छह बजे सुनील सोकर उठा तो रिंकू को बेड से नीचे पेट के बल बेसुध गिरा पाया। सुनील ने रिंकू के परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील का भाई सचिन व जितेंद्र सिंह रिंकु को उपचार को सिविल अस्पताल पांवटा ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु हार्ट अटैक से होने की संभावना जाहिर की जा रही है। निरीक्षण करने पर गले में पहनी चंदन की माला के मणकों से गले के नीचे छाती के पास गहरे रगड़ के निशान हैं। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के कोई चोट व निशान नहीं है।

मृतक के परिजनों ने मृत्यु पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है लेकिन डॉक्टरों को संदेहास्पद स्थितियों के कारण शव को मेडिकल कॉलेज नाहन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांवटा थाना पुलिस टीम मामले में छानबीन कर रही है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed