फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   32 new vote center will be create in sirmaur

सिरमौर में आए 32 नए मतदान केंद्र खोलने के मामलों के प्रस्ताव: एलआर वर्मा

Mon, 11 Sep 2023 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
32 new vote center will be create in sirmaur
जिले में 32 नए मतदान केंद्र खोलने के मामलों के प्रस्ताव : एलआर वर्मा
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचन विभाग की बैठक में बोले एडीसी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को नाहन में सिरमौर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचन विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सिरमौर जिले में सभी 563 मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के अंतर्गत नए मतदान केंद्र खोलने व उसमें उचित आवश्यक संशोधन करने के लिए 31 अगस्त तक मतदान केंद्रों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2 से 8 सितंबर 2023 तक आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त कर 14 सितंबर तक प्रस्तावनाएं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश को भेजी जानी है।

उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में 44 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 32 प्रस्ताव नए मतदान केंद्र खोलने, 3 मतदान केंद्रों के अनुभाग बदलने और 9 केंद्रों के भवन परिवर्तन के प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पच्छाद में 11, रेणुकाजी में 6, पांवटा साहिब में एक, शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में 14 नए मतदान केंद्र खोलने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जबकि नाहन क्षेत्र से कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ।


तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद व विनीत मोहिंद्रा, भाजपा से संजय गोयल और संजय चौहान के अलावा निर्वाचन नायब तहसीलदार नारायण सिंह व निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed