फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन विस क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर वीपीपैट की दी जानकारी

नाहन विस क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर वीपीपैट की दी जानकारी

Mon, 11 Mar 2019 07:10 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
नाहन विस क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर वीपीपैट की दी जानकारी
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। नाहन विस क्षेत्र के मतदान केंद्र राप्रापा बनकला-2, राप्रापा जोगीबन और राप्रापा बोलियों में मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक ताराचंद ने मतदाताओं को वीवीपैट की जानकारी दी। ताराचंद ने मतदाताओं को मशीन किस तरह से कार्य करती है, इसका डेमो भी दिखाया। चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि जैसे ही मतदाता अपने मत का प्रयोग बटन दबाकर करेगा, उसी दौरान वीवीपैट की स्क्रीन पर सात सेकेंड तक उस उम्मीदवार और उसका चुनाव चिन्ह उन्हें नजर आएगा जिसे उन्होंने अपना मत दिया है। इस अवसर पर बीएलओ दीवानचंद, सरिता ठाकुर और शेर सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed