फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सीसीआई राजबन में माल ढुलाई लेकर फिर तनाव

सीसीआई राजबन में माल ढुलाई लेकर फिर तनाव

Sat, 11 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सीसीआई राजबन में माल ढुलाई लेकर फिर तनाव
सीसीआई राजबन में माल ढुलाई लेकर फिर तनाव
विज्ञापन

पांवटा-शिलाई एनएच पर ट्रांसपोर्टरों और पुुलिस का जमावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीसीआई राजबन में माल ढुलाई को लेकर फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इकाई प्रबंधन ने एक माह तक नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया तक पूर्व की भांति माल ढुलाई जारी रखने को कहा है। लेकिन, सिरमौर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी इसका विरोध कर रही है। शनिवार को सुबह से ही मल्टीएक्सल ट्रक सोसायटी के वाहनों को भरने का विरोध किया गया। इसके बाद पांवटा-शिलाई एनएच पर बांगरन संपर्क मार्ग के समीप पुलिस और विरोध कर रही सोसायटी के ऑपरेटरों का जमावड़ा लगा रहा।
सिरमौर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी और राजबन सीसीआई प्रबंधक के बीच माल ढुलाई को लेकर फिर तनाव पैदा हो गया है। तीन माह पहले सीसीआई प्रबंधन ने पूर्व मल्टीएक्सल ट्राला सोसायटी को कार्य दिया था। विवाद बढ़ने पर 70 और 30 के अनुपात से ढुलाई कार्य चला। उच्च न्यायालय और डीसी के आदेश पर राजबन में धारा-144 लगा दी गई। पुलिस पहरे में माल ढुलाई पड़ोसी राज्य सीमा तक पहुंचाया जाता रहा लेकिन, इसी बीच एसडीएम पांवटा ने जांच टीम की रिपोर्ट के बाद सिरमौर मल्टीएक्सल सोसायटी का पंजीकरण रद्द कर दिया। इसके बाद सोसायटी उच्च न्यायालय की शरण में गई। अब, नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया होनी है। तब तक ट्राला यूनियन के प्रधान प्रदीप सिंह को माल ढुलाई का कार्य दिया गया है। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। शनिवार को तनावपूर्ण हालत को देखते हुए राजबन में सीसीआई इकाई के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के सैकड़ों सदस्य राजबन क्षेत्र के समीप पहुंच गए। राजबन और पांवटा से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विवाद सुलझाने को स्थानीय प्रशासन और सीसीआई प्रबंधन के बीच बैठकों का दौर जारी है। उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। शनिवार को सीसीआई इकाई प्रबंधन के साथ बैठक हुई। फिर से उपजे ढुलाई के विवाद को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

सोसायटी पंजीकरण रद्द तो ढुलाई गैरकानूनी : नागरा
पांवटा (सिरमौर)। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलजीत नागरा ने कहा कि मल्टी एक्सल सोसायटी का पंजीकरण रद्द हो चुका है। ऐसे में इस सोसायटी को एक माह के लिए ढुलाई जारी रखना गैरकानूनी है। जब सोसायटी ही नहीं रही तो ढुलाई जारी रखने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इसलिए, ट्रक ऑपरेटर नियमानुसार और जायज रूप से इकाई प्रबंधन के फैसले का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी नाम से मिला है ढुलाई का कार्य : प्रदीप सिंह
पांवटा (सिरमौर)। मल्टीऐक्सल ट्राला सोसायटी प्रधान प्रदीप सिंह ने कहा कि ट्रक यूनियन का विरोध और धमकाना गलत है। फिर से टेंडर प्रक्रिया को एक माह समय लगेगा। इकाई प्रबंधन से एक माह के लिए निजी (प्रदीप सिंह) रूप से ढुलाई जारी रखने का फैसला लिया है। शनिवार को सुबह दस ट्रकों की डिमांड मिली। जैसे ही तीन ट्राले भेजे गए तो इसका विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed