फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नौजवान सभा की भूख हड़ताल छठे दिन में प्रवेश

नौजवान सभा की भूख हड़ताल छठे दिन में प्रवेश

Sat, 07 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नौजवान सभा की भूख हड़ताल छठे दिन में प्रवेश
नौजवान सभा की भूख हड़ताल छठे दिन में प्रवेश
विज्ञापन

विधायक हर्षवर्धन चौहान ने ली सुध, दिया समर्थन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में नौजवान जनवादी सभा की भूख हड़ताल शनिवार को छठे दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल पर बैठे युवाओं को अब कई संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। जहां क्षेत्र के कई महिलाओं के संगठन का जनवादी सभा को समर्थन प्राप्त है वहीं, शनिवार को शिलाई क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने इन हड़तालियों को अपना समर्थन दे दिया है। विधायक हर्षवर्धन चौहान ने हड़ताल पर बैठे युवाओं की सुध ली और उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इन दिनों पेयजल किल्लत चरम सीमा पर है। लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं। कार्यालय खाली हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह इन मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे। आज शिलाई क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं की चरमराती व्यवस्था से परेशान है। शनिवार को वीरेंद्र दूधवाणी और फकीरचंद बागना अनशन पर बैठे। भारत की नौजवान जनवादी सभा ने छह दिन पूर्व क्षेत्र की मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की चरमराती स्थिति को देखते हुए हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। नौजवान जनवादी सभा के सदस्यों का कहना है कि सरकार और प्रशासन की बेरुखी के चलते यह क्रमिक अनशन बहुत जल्दी आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed