फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कोलर में बिना पंजीकरण चल रहा हेल्थ केयर सेंटर सीज

कोलर में बिना पंजीकरण चल रहा हेल्थ केयर सेंटर सीज

Fri, 06 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
कोलर में बिना पंजीकरण चल रहा हेल्थ केयर सेंटर सीज
बिना पंजीकरण का हेल्थ केयर सेंटर सीज
विज्ञापन

कोलर में ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने गुप्त सूचना पर दी दबिश
भारी मात्रा में दवाइयां बरामद, एनडीपीएस के तहत केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल के तहत कोलर पंचायत में अवैध रूप से बिना पंजीकरण चल रहे एक हेल्थ केयर सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीज कर दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने टीम सहित छापामारी कर हेल्थ केयर सेंटर से न केवल दवाइयां जब्त कीं, बल्कि मरीज का चेकअप कर रहे कथित डॉक्टर को भी पकड़ लिया। छापामारी के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। जब्त की गई दवाइयों में 18 डिब्बों में 180 गोलियां, जबकि पांच पत्तों में दस-दस गोलियां अलग से बरामद हुई हैं। बरामद की गई दवाइयों का इस्तेमाल बच्चों के उपचार और दिल के मरीजों के लिए किया जाता है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम गुप्त सूचना मिलने पर ड्रग्स इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोलर में दबिश दी। इस दौरान मौके पर स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति को लोगों का उपचार करते हुए पाया गया। टीम ने जांच में पाया कि बिना किसी पंजीकरण के अवैध रूप से हेल्थ केयर सेंटर शुरू कर दिया गया था। ड्रग्स इंस्पेक्टर पांवटा सुरेश कुमार की शिकायत पर माजरा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने विभागीय कर्मी बैशाखी राम, इमदाद और पुलिस कर्मचारी विरेंद्र सिंह के साथ कोलर बस स्टैंड के समीप गुप्त सूचना के मुताबिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोलर के सामने अनुभव हेल्थ केयर नामक सेंटर में दबिश दी। इस दौरान टीम ने स्थानीय पंचायत प्रधान अमर सिंह को भी अपने साथ लिया। जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान के काउंटर पर सुखदास पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम सैन मोहम्मद पुरगढ़ रामपुर तहसील बैहट जिला सहारनपुर बैठा था। छानबीन के दौरान टीम को विभिन्न श्रेणियों की दवाइयां भी मिलीं। सेंटर के संचालक कथित डॉक्टर से जब पंजीकरण और दवाइयों के दस्तावेज मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। मौके पर मिली दवाइयां ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट में आती हैं। इसके बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि ड्रग्स इंस्पेक्टर की शिकायत पर यूपी के बेहट निवासी आरोपी सुखदास पुत्र हरि सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा- 21, 61 व 85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed