फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पेड़ को न करो तुम नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट

पेड़ को न करो तुम नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट

Mon, 23 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पेड़ को न करो तुम नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट
digital india - फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान एनएसएस और ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नारा लेखन, चित्रकला एवं भाषण स्पर्धा का आयोजन किया गया। इन स्पर्धाओं में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इससे पूर्व विद्यार्थियों ने ‘पेड़ को न करो तुम नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट..’, ‘जन-जन की है यही पुकार, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ..’, जैसे नारे लगाकर सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य रतन चंद जरयाल ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधे लगाने का संदेश दिया। रतन चंद जरयाल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें प्राकृतिक संपदा से भरपूर धरती दी जिसके चलते आज हम स्वच्छ हवा, पानी रूपी खजाने का इस्तेमाल कर पा रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से वृक्षों का भारी कटान हो रहा है। पृथ्वी का एक बड़ा हिस्सा वृक्षों से खाली हो गया है जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि हम आने वाली पीढ़ी को क्या एक सुखद वातावरण दे पाएंगे। इस पर विश्व स्तर पर चर्चा शुरू हो चुकी है। ऐसे में हमारी भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिले। इसके लिए आवश्यक है सभी पौधों का रोपण करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूल के प्रवीण कुमार, जगत सिंह पंवार, कमल, साक्षी चौहान, गीता चौहान, तिलक राणा, दीपशिक्षा भार्गव, रिषभ आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed