फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बांगरण पुल में दरारें, रेलिंग भी टूटी

बांगरण पुल में दरारें, रेलिंग भी टूटी

Fri, 09 Feb 2018 08:16 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
बांगरण पुल में दरारें, रेलिंग भी टूटी

विज्ञापन
बांगरण पुल में दरारें, रेलिंग भी टूटी
क्षमता से अधिक वजन के वाहन गुजरने से हिली नींव
पुल ढहने से टूटेगा गिरिपार की 13 पंचायतों का संपर्क
आदेश शर्मा
राजपुर (सिरमौर)।
गिरिपार क्षेत्र को जोड़ने वाला एकमात्र बांगरण पुल जर्जर हो गया है। 9 टन भार क्षमता वाले इस पुल पर क्षमता से अधिक भार के वाहन गुजर रहे हैं जिससे पुल की नींव हिल गई है। पुल में गहरी दरारें पड़ने के साथ ही रेलिंग भी जगह-जगह से टूट गई है जो बड़े हादसे का कारण बन सकती है लेकिन इस पुल की मरम्मत के लिए विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा।
गौरतलब है कि 22 नवंबर 1985 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गिरि नदी पर बने बांगरण पुल का उद्घाटन किया था। गिरिपार क्षेत्र की 13 पंचायतों को इस पुल के सहारे पांवटा से जोड़ा गया। इलाके के लोगों के पास पांवटा पहुंचने के लिए कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। ऐसे में बांगरण पुल की जर्जर हालत होना इलाके के लिए चिंता का विषय है लेकिन सरकार एवं विभाग भी बांगरण पुल को सुरक्षित रखने में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने सरकार से बांगरण में डबललेन पुल निर्माण की मांग की है। उन्होंने विभाग से बांगरण पुल पर गहरे गड्ढे, दरारें एवं टूटी रेलिंग को तुरंत ठीक करने की मांग की है। अन्यथा कभी भी पुल ध्वस्त हो सकता है जिसके चलते 13 पंचायतों के किसान, मजदूर, विद्यार्थियों आदि का पांवटा से संपर्क टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता राकेश खंडूजा ने कहा कि बांगरण पुल पर बने गड्ढे व दरारों को भरने तथा मरम्मत के लिये काम शुरू कर दिया है। जल्द ही पुल की टूटी रेलिंग भी ठीक कर दी जाएगी।

बॉक्स---
इन पंचायतों को जोड़ रहा पुल
बांगरण पुल गिरिपार की डोगरी सालवाला, गोरखुवाला, बधानी, खोदरी माजरी, डांडा, अंबोया, राजपुर, नघेता, बनौर, शिवा, बडाणा, डांडा-कालाअंब पंचायतों के दर्जनों गांवों के लोग जुड़े हुए हैं। पुल को नुकसान होने की स्थिति में इन इलाकों का संपर्क पांवटा से टूट जाएगा।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed