{"_id":"5a7db45c4f1c1b805a8b8e23","slug":"31518187612-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ में नीलाम हुई दो खानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ में नीलाम हुई दो खानें
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नगर परिषद नाहन के सभागार में शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर आदित्य नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई सात लघु खनिज खानों की नीलामी में से केवल दो लघु खानों पांवटा-5.15 हेक्टेयर तथा पावंटा 14.13 हेक्टेयर की नीलामी 1 करोड़ 50 लाख 40 हजार रुपये में संपन्न हुई। शेष पांच लघु खनिज खानों की नीलामी पर्याप्त बोली न देने के कारण स्थगित कर दी गई जिसे आगामी कार्रवाई के बाद नीलाम किया जाएगा।
जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि इस नीलामी में दो बोलीदाता मनी राम तथा प्रियंक कुमार शर्मा ने भाग लिया। नीलामी प्रक्रिया में पांवटा-5.15 हेक्टेयर रकबा की बोली 52 लाख रुपये में कमरऊ के मनी राम ने लगाई। इसका निर्धारित नीलामी न्यूनतम मूल्य 38 लाख रुपये रखा गया था।
पांवटा 14.13 हेक्टेयर रकबा की सरकारी बोली 98 लाख निर्धारित की गई थी। इसे प्रियंक कुमार शर्मा यमुनानगर ने 98 लाख 40 हजार रुपये में अपने नाम किया।
------------