{"_id":"5a75cc3f4f1c1bf17b8b541c","slug":"31517669439-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद इलाके में दिन-रात बिजली कट लग रहे हैं। अघोषित बिजली कटों से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आधे इलाके में बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानियां हो रही हैं। बताया जा रहा है कि मोगीनंद क्षेत्र को दो भागों में विभाजित किया गया है। आधे इलाके को नाहन से विद्युत आपूर्ति की जा रही है तथा दूसरे हिस्से को कालाअंब स्थित सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति हो रही है। उधर, बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि कालाअंब फीडर में तकनीकी खराबी की वजह से यह समस्या हो रही है।
कालाअंब सब-स्टेशन से निचले मोगीनंद को जाने वाली विद्युत आपूर्ति पिछले एक माह से सुचारु नहीं है। सुबह और शाम को बिजली अक्सर गुल रहती है। इसके अलावा दिन में भी कई बार कट लगाए जा रहे हैं।
ग्रामीण प्रकाश, रामकुमार, राजकुमार, सुमित, धर्मपाल, संजीव, सुखविंदर, मीनाक्षी व सोनू ने बताया कि पिछले लगभग एक माह से विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं है। सुबह और शाम को अक्सर अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। विभाग के शिकायत कक्ष में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा। बिजली के कट लगने से स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की है कि इलाके में नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति की जाए। अन्यथा लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
उधर, विद्युत विभाग के मोगीनंद में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता फिरोज अली ने बताया कि कालाअंब स्थित 132 केवी के फीडर नंबर 7 के विद्युत पैनल में तकनीकी खराबी आ जाने से समस्या हुई है। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को अन्य फीडर से जोड़ा गया था लेकिन लोड ज्यादा होने के कारण लाइन ट्रिप कर रही है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी को दूर किया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।