फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गौमाता को भारत सरकार दे राष्ट्रमाता का दर्जा

गौमाता को भारत सरकार दे राष्ट्रमाता का दर्जा

Mon, 15 Jan 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
गौमाता को भारत सरकार दे राष्ट्रमाता का दर्जा
village cow
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
भारतीय गौ क्रांति मंच ने भारत सरकार से गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की है। इस आंदोलन को प्रबल रूप देने के लिए भारतीय गौ क्रांति मंच नाहन की एक बैठक जिला मुख्यालय नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता मंच की प्रदेशाध्यक्ष सत्या कंवर ने की। बैठक में दिल्ली के रामलीला मैदान में 18 फरवरी को होने वाले गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा महा-आंदोलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक दूसरे से अपने विचार भी साझा किए। सत्या कंवर ने कहा कि गौमाता को राष्ट्रीय दर्जा देने के लिए यह विशाल आंदोलन किया जा रहा है जिसमें संपूर्ण भारत के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि उनकी पांच प्रमुख मांगे हैं जिन्हें सरकार को हर हाल में मानना होगा। इसमें गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देना, गौ हत्यारों को मृत्युदंड, 10 वर्ष तक के बच्चों को गाय का दूध उपलब्ध करवाना, गाय के गोबर का प्रयोग खाद के लिए, चूल्हों एवं गाड़ियों को चलाने के लिए गोबर गैस का उपयोग करने तथा किसान को गोबर का उचित मूल्य देने तथा गौचरान गायों के लिए मुक्त करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्हीं मांगों को लेकर 18 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में व्यापक आंदोलन किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित रीशा ठाकुर, निशा, मंच जिलाध्यक्ष प्रकाश बंसल, विहिप धर्माचार्य पंडित सोमदत्त आचार्य, जिला बजरंग दल भर्ती अभियान के जिला संयोजक सूरत कपूर, नितिन गुप्ता, अनिल कुमार, प्रेम गुप्ता, सुरेश कुमार, ममता भारद्वाज, प्रियंका, सीमा, अंकिता, किम्मी, मुस्कान, पूजा संधु, सपना, प्रिया ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष प्रकाश बंसल ने जिला वासियों ने 18 फरवरी को दिल्ली में होने जा रहे गौ रक्षा आंदोलन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की।
---पंकज तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed