{"_id":"59402d764f1c1bfe0a8b4683","slug":"31497378166-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के बिल्लू राठी पहलवान ने जीती माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के बिल्लू राठी पहलवान ने जीती माली
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा ग्राम पंचायत में आयोजित विशाल दंगल में पंजाब के बिल्लू राठी पहलवान ने माली के खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा के लाडी पहलवान को शिकस्त दी। दंगल में उतरी भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व हिमाचल राज्यों के सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया। मंगलवार को माजरा पंचायत में विशाल दंगल का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने संबोधन में कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहने होगा। विभिन्न खेलों में शिरकत करें। अपने क्षेत्र का नाम देश-विदेश में रोशन करें। कुश्ती खेल प्रतियोगिता में विशेष अतिथि जिला परिषद सदस्य चैन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस नाहन ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी बलराज कश्यप, राजूदीन, रमजान, इरशाद, रमेश कुमार व गुलाब सिंह समेत माजरा की जनता ने दंगल आयोजन में सहयोग किया जिसका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को बढ़ावा देने का संदेश रहा।
विज्ञापन
दंगल का फाइनल मुकाबला पंजाब के बिल्लू पहलवान व हरियाणा के लाडी पहलवान के मध्य हुआ जिसमें पंजाब के बिल्लू राठी ने माली व 5100 रुपये राशि तथा लाड़ी पहलवान दूसरे स्थान पर रहे, उनको 3100 रुपये राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर राजेंद्र, शिवा, मामराज, जिशान अलीस इरफान , परमदेव, सुभाष चंद, रणजीत सिंह, बबला, संजय कुमार, सोहन सिंह राजपूत व निरंजन समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।