फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   313 consumers not paid their electricity bill in shilai

Sirmour News: बिजली बोर्ड के 62 लाख रुपयों पर कुंडली मार कर बैठे हैं 313 उपभोक्ता

Sat, 31 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
313 consumers not paid their electricity bill in shilai
बिजली बोर्ड के 62 लाख रुपयों पर कुंडली मार कर बैठे हैं 313 उपभोक्ता
विज्ञापन

बिजली बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के काटे जाएंगे कनेक्शन
विद्युत उपमंडल शिलाई के सहायक अभियंता ने तीन दिन का दिया अल्टीमेटम
तीन दिन में बिल का भुगतान नहीं करवाया तो बिना सूचना के कटेंगे कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल शिलाई के अंतर्गत कई उपभोक्ता बिजली बोर्ड की लाखों रुपये की राशि पर कुंडली मार कर बैठ गए हैं। वह लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे इन उपभोक्ताओं का बिजली बोर्ड पर लाखों रुपये की बकाया राशि खड़ी हो गई है।
बिजली बिल का भुगतान नहीं होने से विद्युत बोर्ड को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने तीन दिन में बिजली बिल भरने की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन

विद्युत उप-मंडल शिलाई के अधिकारियों का कहना है कि यदि तीन दिन के भीतर उपभोक्ताओं ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो उनके बिजली मीटर के कनेक्शन बिना सूचना के काट दिए जाएंगे। अधिकारियों की इस चेतावनी के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि तीन दिन की अवधि पूरी होने तक अधिकतर उपभोक्ता विभाग की देय राशि का भुगतान कर देंगे।
विभागीय जानकारी के अनुसार विद्युत उपमंडल शिलाई में 313 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन पर विद्युत बोर्ड की 62 लाख रुपये की राशि बकाया है।
विद्युत उपमंडल शिलाई के सहायक अभियंता गुरुदत्त चौहान ने बताया कि 313 बिजली उपभोक्ताओं पर 62 लाख रुपये की राशि बकाया है। ऐसे में इन उपभोक्ताओं को तीन दिन का समय बिजली बिल का भुगतान करने के लिए दिया है।

उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल शिलाई के कार्यालय या फिर ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं। जो उपभोक्ता निर्धारित समयावधि के भीतर भुगतान नहीं करेगा उसके विद्युत कनेक्शन बिना किसी सूचना के काट दिया जाएगा।
-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed